अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे समीर: हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ क… – Dainik Bhaskar

श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समीर बोहरा का चयन उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली अण्डर-15 एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम में हुआ है। 01 से 16 मई तक आयोजित होने
04 से 11 अप्रैल 2026 तक पटियाला, पंजाब में आयोजित चयन ट्रायल्स में समीर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर समीर का चयन भारतीय टीम में हुआ है।
समीर ने जीते हैं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई पदक
समीर बोहरा ने इससे पहले भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। समीर बोहरा वर्तमान में श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-09 में अध्ययनरत हैं और प्रशिक्षक रविंद्र सिंह एवं देशरत्न बोहरा से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
बेहतर प्रदर्शन के लिए समीर को दी शुभकामनाएं
अण्डर-15 एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 में समीर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस प्रतियोगिता को लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित जिला बॉक्सिंग एशोसिएशन ने समीर को शुभकामनाएं दी हैं।
आदित्य ने भी दिखाया था अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम
इससे पूर्व भी श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ कॉलेज के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। बॉक्सिंग खिलाड़ी आदित्य महरा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News