बारां| अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की ओर से हिंदू नववर्ष व गणगौर पर सामूहिक सुंदरकांड किया।
अध्यक्ष मंजू आनंद गर्ग ने बताया कि सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन मंडल की सदस्या राधा मित्तल के आवास पर किया। सभी सदस्यों ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ कर भगवान से विश्वशांति के लिए प्रार्थना की और संकीर्तन किया। महामंत्री पिंकी गोयनका ने बताया कि मंडल की सदस्यों के साथ परिवार के सदस्यों ने भी भजनों पर नृत्य किया। गणगौर बनकर आई सदस्यों को पुरस्कार दिया। कोषाध्यक्ष नीतू गर्ग और राधा मित्तल ने बताया कि गणगौर स्पेशल में प्रथम सुशीला बंसल, द्वितीय गायत्री जैन और तृतीय नीतू गर्ग रही। कार्यक्रम में आशा गोयल, रेणु गोयल, अनिता गोयल, शकुंतला गुप्ता, उषा गोयल, ललिता बंसल, शीला गोयल, लीला गोयल, नीलू गोयल, बबली, नीतू गोयल, मंजू गर्ग, कुसुम गर्ग, प्रेमलता गोयल, सरस्वती बंसल, निशा गोयनका आदि का सहयोग रहा। सामूहिक महाआरती कर प्रसाद वितरण किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.