अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, 8वीं पास उम्मीदवार के लिए भी है मौका – AajTak

Feedback
जो भी उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए बेहद खास मौका है. भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. भर्ती के तहत देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इस आवेदन के जरिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन समेत 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. 
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 
ये लोग कर सकते हैं आवेदन 
जारी हुए नोटिफिकेशन के मताबिक, अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें मिलाकर कम से कम 45 फीसदी होना चाहिए और हर सबजेक्ट में 33 फीसदी नंबर होने चाहिए. अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं में साइंस (फिजिक्स,केमिस्ट्री,गणित और अंग्रेजी) जैसे सबजेक्ट से पास होना जरूरी है. इसमें कुल 50 प्रतिशत और हर विषय में कम से कम 40 फीसदी नंबर होने चाहिए या फिर 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो.
यह भी पढ़ें: https://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/BRAVO_NotificationPDF/ARO_HAMIRPUR_RECRUITMENT_NOTIFICATION_FOR_AGNIVEER_GD__TECH__CLKSKT__TDN_8TH___10TH_-_RY_2027.PDF
अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 60 फीसदी नंबर मिले हों और हर विषय में 50 प्रतिशत  हों, साथ ही अंग्रेजी और गणित/एकाउंटिंग विषय जरूरी है. इसके साथ ही अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर उम्मीदवार का 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है. हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त किए हों. 
सिलेक्शन प्रोसेस पर दे ध्यान 
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सिलेक्शन दो चरणों में होती है. पहला ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा भर्ती रैली. पहले चरण के दौरान ऑनलाइन परीक्षा (CEE) सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा देनी होती है. यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) की होती है. सही जवाब देने पर पूरे नंबर मिलते है. वहीं, दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाता है. अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होता है. इसमें अंग्रेजी में करीब 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है. टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News