'अत्याचार की बेड़ियों से आजाद हो जाओ', खामेनेई के खात्मे के बाद इजरायल का ईरान के लोगों को संदेश – AajTak

Feedback
इजरायल और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इजरायल ने ईरानी नागरिकों से सड़कों पर उतरकर अपनी सरकार गिराने की अपील की है, वहीं तेहरान ने सुप्रीम लीडर की हत्या को ‘मुस्लिमों के खिलाफ खुला युद्ध’ बताया है. इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि शनिवार को तेहरान में किए गए एयरस्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए. यह हमला उसी दिन हुआ जब इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की थी.
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी फारसी भाषा के वीडियो में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ईरानी जनता को ‘तानाशाही की बेड़ियों से मुक्त’ कराने के लिए परिस्थितियां बना रहा है. उन्होंने कहा कि यह मौका पीढ़ियों में एक बार आता है और लोगों से एक्टिव रहने की अपील की.
नेतन्याहू का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणी के बाद आया, जिसमें ट्रम्प ने कहा था कि सैन्य अभियान खत्म होने के बाद ईरानी जनता अपनी सरकार खुद संभाल सकती है. उधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खामेनेई की मौत वाले हमले को ‘मुस्लिमों के खिलाफ खुला युद्ध’ करार दिया. उन्होंने कहा कि दोषियों से बदला लेना तेहरान का वैध अधिकार और कर्तव्य है.
इससे पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारिजानी ने भी चेतावनी दी कि ईरान अमेरिका और इजरायल पर ‘अभूतपूर्व ताकत’ से जवाबी हमला करेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News