UP News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह न कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। देश की जनता का सहयोग, प्रधानमंत्री की सक्रियता और उनके लिए गए फैसले मायने रखते हैं। रविवार को लखनऊ में आयोजित ‘वरिष्ठजन संवाद’ में रक्षामंत्री ने कहा कि पश्चिमी एशिया का संकट चल रहा है। एक तरफ अमेरिका-इजरायल तो दूसरी तरफ ईरान। सब एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इन सबके बीच सबसे बड़ी सूझबूझ की भूमिका भारत ने निभाई है। एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की दिक्कतें अन्य देशों में बहुत बढ़ गई हैं लेकिन भारत में आज भी स्थिर है। कुछ लोगों ने होर्डिंग लगाकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी।
युद्ध को लेकर समझौते की बात हो रही है लेकिन संकट बड़ा है। कब तक रहेगा, ये भी कहना मुश्किल है। आज यदि किसी देश के तेल लेकर जहाज स्टेट ऑफ हार्मोज से निकल पा रहे हैं तो वह भारत के हैं। हमारे रिश्ते अमेरिका और ईरान दोनों से ही अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा लखनऊ आज बहुत बदल चुका है। जब मैं दुनिया के दूसरे देशों के लोगों से मिलता हूं तो लोग बताते रहते हैं।
वरिष्ठजन संवाद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के लोगों से मिलने पर मुझे सुखद अनुभूति होती है। दिल्ली में भी लखनऊ के लोग पहुंचते हैं तो मेरी कोशिश रहती है उनसे मुलाकात जरूर हो जाए। देश ही नहीं, विदेश की यात्रा मेरे जिम्मे रहती है और यात्रा करनी पड़ती है लेकिन लखनऊ हर वक्त मेरे जहन में रहता है।
उन्होंने कहा कि आपने मुझे चुनकर संसद भेजा है तो मेरी भी जिम्मेदारी है कि आपकी बात को रख सकूं और उसे पूरा कर सकूं। रक्षामंत्री ने कहा कि लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री का बहुत सहयोग रहा है। उनके नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। कुछ ऐसी समस्याएं है, जिन्हें दूर करना मुश्किल भी होता है। मेरी कोशिश रहती है मैं आप लोगों से मिल सकू।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ ने लखनऊ में घर जैसा माहौल दिया है। शिक्षा, रहने की व्यवस्था और यहां का खान पान, यहां के लोगों की संस्कृति सभी कुछ शानदार है। इससे पूर्व भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र से रक्षामंत्री का स्वागत किया। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न भेंट किया। पूरब मंडल एक के पार्षद एवं पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय का स्वागत किया।
संवाद में राकेश ने लखनऊ शहर में पार्कों में लगाए गए ओपन जिम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया तो वहीं अरविंद शुक्ल ने लखनऊ में हो रहे बहुआयामी विकास के लिए आभार जताया। सीमा दुबे, मदन शुक्ला, राजेश वर्मा ने रक्षामंत्री जी से संवाद किया और अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय गोमती नगर स्टेशन, फ्लाईओवर, बहुआयामी विकास, परियोजनाओं पर आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, पार्षद संजय सिंह राठौर, कौशल पाण्डेय, अरुण राय, अरुण तिवारी, राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद राजन, नामित पार्षद दीपू जायसवाल, मधुबाला त्रिपाठी, महांत्री प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित थे।
योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play