टी-20 वर्ल्ड कप का 21वां मैच आज अमेरिका (USA) और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॅास शाम 6.30 बजे किया जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप-ए में हैं।
नीदरलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान से मामूली अंतर से हारने के बाद नामीबिया को हराकर शानदार वापसी की थी। टीम पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं अमेरिका को भारत और पाकिस्तान से हार मिली। टीम चौथे नंबर पर है।
नीदरलैंड को अब तक नहीं हरा सका अमेरिका अमेरिका और नीदरलैंड के बीच अब तक 3 टी-20 खेले गए। सभी में नीदरलैंड को ही जीत मिली। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार एक दूसरे के सामने होंगी। अमेरिका ने अगर आज का मुकाबला गंवाया तो टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो जाएगी। वहीं नीदरलैंड हारी तो उनका भी दूसरे राउंड में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
गौस USA के टॅाप रन स्कोरर 2024 के बाद से एंड्रीज गौस ने USA के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 27 मुकाबलों में 770 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज हरमीत सिंह 27 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं।
लेविट नीदरलैंड के टॅाप रन स्कोरर नीदरलैंड से माइकल लेविट ने 2024 के बाद से 918 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन हैं। गेंदबाजों में काइल क्लीन 29 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।
वेदर कंडीशन चेन्नई में बादल और कुछ समय धूप दिखेगी, मौसम गर्म रहेगा। टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
पिच रिपोर्ट चेपॉक की पिच धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में पिच बैटर्स के लिए फायदेमंद साबित हुई है। यहां स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिली। दोनों मुकाबलों में चेज करने वाली टीमों को ही जीत मिली। रात के समय ओस आ सकती है, इसलिए भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुनेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 अमेरिका: साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन।
कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
————————
यह खबर भी पढ़ें…
टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हारते-हारते जीता पाकिस्तान
2009 का चैंपियन पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड से हारते-हारते जीत गया। टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 29 रन बनाने थे। उसे फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 3 छक्के लगाकर 3 विकेट की जीत दिलाई। पूरी खबर पढ़े…
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के आखिरी मैच में USA को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। 162 रन का टारगेट चेज करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। पूरी खबर पढ़े…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.