अमेरिका जाने का सपना, 50 लाख की ठगी और दो युवकों ने निगला जहर… विदेश जाने की चाह ने छीनी एक युवक की जिंदगी – AajTak

Feedback
हरियाणा के सोनीपत में विदेश जाने के सपने ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. छोटूराम चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में दो युवकों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल सिटी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, जहरीला पदार्थ निगलने वाले युवकों की पहचान अंकुश निवासी कांलवा (जिला जींद) और रोहित निवासी झरोठी (जिला सोनीपत) के रूप में हुई है. दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और बुआ तथा मामा के बेटे हैं. घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई, जबकि अंकुश की हालत गंभीर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: सोनीपत में 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देने लगा कूदने की धमकी- VIDEO
परिजनों ने आरोप लगाया है कि विदेश भेजने के नाम पर एक दलाल ने उनसे 50 लाख रुपये लिए थे. जब पैसे वापस मांगे गए तो दलाल ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया. परिवार का कहना है कि इसी आर्थिक और मानसिक तनाव के चलते दोनों युवकों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया.
दलाल और संपर्क पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि जिस दलाल से संपर्क किया गया था, उसका नंबर उन्हें दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दिया था. परिवार का दावा है कि उसी संपर्क के माध्यम से वे दलाल तक पहुंचे थे और उसके कहने पर 50 लाख रुपये दिए गए थे.
परिवार के मुताबिक, पैसे वापस न मिलने और लगातार मानसिक दबाव में रहने के कारण युवकों ने यह खौफनाक कदम उठाया. बताया गया कि जहरीला पदार्थ निगलने से पहले रोहित ने अपने ताऊ को फोन कर कहा था कि वह अब जिंदा नहीं रहेगा और उसकी डेड बॉडी ही घर पहुंचेगी. यह सुनकर परिजन सदमे में आ गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
इस घटना के बाद परिवार और इलाके में गहरा आक्रोश है. परिजनों ने दलाल और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
कार्रवाई न हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी
परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपित दलाल और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे रोहित के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे. फिलहाल पुलिस ने मीडिया के कैमरों से दूरी बना ली है और मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस दलाल, कथित दिल्ली पुलिस अधिकारी और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल में जुटी हुई है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News