ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते टॉप-10 अरबपतियों को एक ही दिन करीब 35 अरब डॉलर का झटका लगा है। अमेरिकी शेयर मार्केट में गुरुवार को भूचाल आया। इससे डॉऊ जोंस 739 अंक टूट गया। एसएंडपी में 1.52 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 1.78 प्रतिशत लुढ़क गया। इसका असर अरबपतियों की दौलत पर देखने को मिला।
गुरुवार को दौलत गंवाने वाले टॉप-10 अरबपतियों की बात करें तो इस लिस्ट में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति में कुल 9.20 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क का नेटवर्थ 660 अरब डॉलर रह गया है। वहीं दूसरे सबसे रईस को लैरी पेज को 4.11 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इनका नेटवर्थ अब 261 अरब डॉलर रह गया है। सर्गी ब्रिन की दौलत 3.80 अरब डॉलर घटकर 243 अरब डॉलर रह गई है।
चौथे नंबर के अरबपति जेफ बेजोस को 2.83 अरब डॉलर का झटका लगा है। अब इनके पास केवल 234 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग ने 5.74 अरब डॉलर गंवाया है। इनका नेटवर्थ अब 226 अरब डॉलर रह गया है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में छठे नंबर पर काबिज लैरी एलिसन की दौलत में गुरुवार को 4.58 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। एलिसन के पास अब कुल संपत्ति 210 अरब डॉलर की रह गई है। वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट ने भी 2.39 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनका नेटवर्थ घटकर 162 अरब रह गया है। अर्नाल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं।
8वें नंबर पर काबिज जेनसेन हुआंग को भी 2.30 अरब डॉलर का झटका लगा है। इनका नेटवर्थ अब 152 अरब डॉलर रह गया है। जिम वॉल्टन टॉप-10 अरबपतियों में से एक मात्र ऐसे शख्स हैं, जिनके नेटवर्थ में गुरुवार को 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इनका नेटवर्थ अब 159 अरब डॉलर हो गया है। ये वॉरेन बफेट को पछाड़कर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 10वें स्थान पर वॉरेन बफेट हैं। इन्हें भी 579 मिलियन डॉलर की चपत लगी है। इनका नेटवर्थ 147 अरब डॉलर है।
भारत के शेयर मार्केट में भी गुरुवार को गिरावट की आंधी चली, लेकिन भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की दौलत में इजाफा हुआ। क्योंकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर और अडानी ग्रुप के कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए। मुकेश अंबानी को 64.5 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ और वह 92.4 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के 18वें सबसे रईस हैं।
अडानी की भी संपत्ति में गुरुवार को 1.84 अरब डॉलर की उछाल रही और उनके पास अब 77.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी इस उछाल के बावजूद टॉप-20 में एंट्री नहीं पा सके। क्योंकि, 20वें नंबर पर जो अरबपति काबिज है, उसकी संपत्ति इनसे अधिक 80.1 अरब डॉलर है।
दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में ‘कुछ अलग’ पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play