अमेरिकी राज्यों से वापस लिए गए Lay's चिप्स, दूध से होने वाली एलर्जी कितनी खतरनाक? – Aaj Tak

Feedback
अमेरिका के दो राज्यों ओरेगन और वाशिंगटन से Lay’s क्लासिक पोटैटो चिप्स वापल ले लिए गए हैं. अमेरिका की खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) लेज के क्लासिक चिप्स को आनन-फानन में वापस ले रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोडक्ट में एक ऐसी चीज मिलाई गई है जिसके बारे में पैकेट पर जानकारी नहीं दी गई है. बताया गया है कि चिप्स में दूध का अंश हो सकता है जो कई लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा पैदा कर सकता है.
अमेरिका में लगभग 49 लाख लोगों को दूध से एलर्जी है. खासकर अमेरिकी बच्चों में दूध के प्रति एलर्जी देखने को मिलती है.
दूध से होने वाली एलर्जी कितनी खतरनाक?
दूध से होने वाली एलर्जी के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं और इसमें घरघराहट, उल्टी, पित्त बनना और पाचन संबंधी समस्याएं शामिल हैं. दूध से होने वाली एलर्जी के गंभीर मामलों में, इंसान को एनाफिलैक्सिस हो सकता है. यह एक जानलेवा स्थिति है जो शरीर में हवा के रास्ते को संकीर्ण कर देती है जिससे सांस लेने में परेशानी आने लगती है.
अमेरिका में मूंगफली और पेड़ों से मिलने वाले नट्स के बाद दूध एनाफिलैक्सिस की तीसरा सबसे आम खाद्य एलर्जेन है. अनुमान है कि हर साल एनाफिलैक्सिस से संबंधित घटनाओं से अमेरिका में 500 से 1,000 लोगों की मौत होती है.
दूध से होने वाली एलर्जी के लक्षण
बच्चों में दूध से होने वाली एलर्जी धीमी प्रतिक्रिया देता है. इसका मतलब है कि लक्षण समय के साथ दिखते हैं जिसमें कुछ घंटे से लेकर कई दिनों का समय भी लग सकता है.
बच्चे में अगर दूध से एलर्जी हो रही है तो ये लक्षण दिखते हैं- 
पेट दर्द
ढीला मल (जिसमें खून या बलगम हो सकता है)
डायरिया
त्वचा पर दाने
लगातार कफ होना
नाक बहना
वजन और हाइट का न बढ़ना
वहीं, कुछ बच्चों में दूध पिलाने के तुरंत बाद भी उससे एलर्जी के लक्षण दिख सकते हैं- इनमें घरघराहट, उल्टी करना और शरीर पर लाल चकते होना शामिल है.
दूध से एलर्जी वाले बच्चों में दुर्लभ मामलों में एनाफिलैक्सिस की दिक्कत हो सकती है. इससे गले और मुंह में सूजन, ब्लड प्रेशर में गिरावट और सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसकी वजह से हृदय गति भी रुक सकती है. अगर एनाफिलैक्सिस का तत्काल इलाज न कराया जाए तो मृत्यु भी हो सकती है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News