मेदिनीनगर | अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह एवं इप्टा के राज्य उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि अमेरिकी भारत व्यापार डील भारतीय अर्थव्यवस्था को खत्म करने की साजिश है। अमेरिका को भारत में निर्बाध बिना टैक्स के
अमेरिकी कपास बिना टैक्स के भारत में बेचे जाएंगे तो भारतीय कपास उत्पादक किसान अपने कपास को कहां बेचेंगे? गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा जैसे महत्वपूर्ण कपास उत्पादक किसान बेमौत मरेंगे। इसी प्रकार डेयरी उत्पाद भी अमेरिका से भारत के बाजार में आएगा। ट्रम्प के अनुसार पीएम मोदी ने रूस से तेल नहीं खरीदना भी मन लिया है। इस समझौते से रूस-भारत संबंध खत्म हो जाएगा। कर रहे हैं। नेताओं ने वाणिज्य मंत्री से इस्तीफा देने कि मांग करते हुए भारत-अमेरिकी कृषि व्यापार समझौता को रोके जाने कि मांग की है।
पाटन| पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को पाटन थाना अंतर्गत ग्राम नावाडीह में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डायन प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुरीतियों से बचाव के उपायों तथा इन मामलों में लागू कानूनी प्रावधानों और विधिक प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशा मुक्ति एवं नशे से दूरी बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्हें नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया। थाना प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा िक हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण समाज इन कुरीतियों और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहे।
भास्कर न्यूज | नीलांबर पीतांबरपुर पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता के पिता शिव लोचन महतो का निधन मंगलवार को हो गया। वे बीते एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने जीवन का 108 साल पूरा कर कर चुके थे। निधन के पश्चात उनका का पार्थिव शरीर नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के हरसईन मोड़ स्थित मौर्या फार्म हाउस में अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए पैतृक गांव कोईरीपतरा ले जाया जाएगा। जहां से अंतिम दर्शन के पश्चात उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, प्रसिद्ध व्यवसायी रामदास साहू, पाटन छतरपुर के पूर्व विधायक पुष्पा देवी, प्रमुख सुनील कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, संजय चंद्रवंशी, लाला प्रसाद यादव, चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद, मुखिया मंदीप मेहता, बिगन महतो, कामेश यादव, रामराज सिंह समेत काफी संख्या में लोग विधायक आवास पहुंचे थे।
पीपरा | पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब निर्माण एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पीपरा थाना अंतर्गत ग्राम गजना एवं मुरलीपुर में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब निर्माण हेतु संग्रहित करीब 425 लीटर जावा महुआ एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण को बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। छापेमारी अभियान में एएसआई कुमार नीरज, तसदुक अंसारी, ललन दास सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे।
पाटन | पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत निमिया ग्राम में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में जदयू के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यज्ञ में शामिल होने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और जिस क्षेत्र में यज्ञ का आयोजन होता है, वहां अमन-शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मनोज यज्ञ समिति को सहयोग राशि भी प्रदान की। इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, राजपति प्रजापति,अवध किशोर सिंह, मुकेश सिंह, अनिल साहू, मेघनाथ मिस्त्री एवं निराला सिंह सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।
रामगढ़ | रामगढ़ की 16 वर्षीया नाबालिग लड़की शाहपुर से मंगलवार को बरामद हो गई है। पुलिस के दबाव में अपहरणकर्ता शाहपुर में छोड़कर फरार हो गए। उसे चैनपुर थाना लाया गया। रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि नाबालिग लड़की के गायब होने पर परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान तेजी से की जा रही था। पुलिस कार्रवाई से घबराकर आरोपी चैनपुर के नेउरा गांव के नूरे आलम ने मंगलवार दोपहर शाहपुर में नाबालिग लड़की को छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग लड़की से पूछताछ की गयी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि 5 फरवरी को नूरे आलम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके घर से उसका अपहरण कर लिया था।
मेदिनीनगर | मेदिनीनगर नगर निगम आम निर्वाचन 2026 को लेकर महापौर एवं वार्ड पार्षद उम्मीदवारों संग राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, डालटनगंज में व्यय प्रेक्षक सज्जन पांडे ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने और चुनावी व्यय के प्रबंधन पर सभी अभ्यर्थियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को चुनावी व्यय रजिस्टर के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्होंने उम्मीदवारों को चुनावी व्यय पंजी में प्रविष्टि, व्यय की गणना, पेनल्टी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी। बैठक में बताया गया कि प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त होने वाले बैनर एवं पोस्टर पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम अंकित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय की जांच के लिए 11, 16 एवं 20 फरवरी को निर्धारित तिथियों पर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी उम्मीदवारों को स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से व्यय रजिस्टर, वाउचर एवं बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विश्रामपुर| पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा नेता रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरे मनयोग से निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के िलए काम करें। चंपा शुक्ला को इसबार कोई कोर कसर नहीं छोड़ने की पार्टीजनों से अपील की।स्थानीय नप के नावाडीहकला स्थित आरसीआईटी सभागार में आयोजित विश्रामपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिला अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी बीस वार्ड में कार्यकर्त्ता समूह में बंटकर प्रत्याशी के प्रचार कार्य करने पर जोर दिए। कार्यक्रम को चुनाव प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा और प्रदेश भाजपा नेता डा ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संबोधित किए ।
हरिहरगंज | हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को आरबी पैलेस में बैठक की गई। बैठक में नगर पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कामेश्वर कुशवाहा शामिल थे। उन्होंने भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिणु देवी के लिए संपर्क अभियान चलाने की बात कही। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, नगर पंचायत अध्यक्ष पद समर्थित प्रत्याशी रेणु देवी, प्रदेश किसान मोर्चा कार्ड समिति सदस्य मुन्ना विश्वकर्मा, अरुण मिश्रा, अशोक सिंह, रामू यादव आदि शामिल थे।
भास्कर न्यूज | चैनपुर चैनपुर प्रखंड परिसर स्थित झारखंड राज्य खाद्य व असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड पलामू के सभी 16 मजदूर चार दिनों से बिना किसी सूचना हड़ताल पर चले गए हैं। इधर गोदाम प्रभारी द्वारा अन्य मजदूरों से कार्य कराए जाने पर मोटिया मजदूर मंगलवार को इसका विरोध किया है। मेठ बाबूलाल का कहना है कि हमारे मोटिया मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी पलामू से बातचीत हुई थी जिसमें हमलोगों को 11 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब देने का आश्वासन भी मिला था। लेकिन अभी भी 7 रुपए प्रति क्विंटल मिलता है। मजदूरों का मांग है कि जब तक 11 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मजदूरी नहीं दिया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इधर गोदाम प्रभारी ने बताया िक परिवहन डोर स्टेप डिलीवरी 12 साल पूर्व में कम से कम 34 रुपए और अधिकतम 40 रुपए किया गया था जो आज तक चल रहा है। जबतक सरकार परिवहन डोर स्टेप डिलीवरी रेट में परिवर्तन नहीं करती है तब तक मजदूर के मजदूरी में कोई भी समझौता करना मुश्किल है। हमारे तरफ से मजदूरों को समझाने का हर प्रयास किया गया है। हड़ताल करने वालों में मोटिया मजदूर बाबूलाल, गुड्डू पासवान,पिंटु भुइयां, सुनील पासवान, उमेश,धनू, राजकुमार आदि लोगों का नाम शामिल है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.