'अल्पसंख्यकों की रक्षा करना बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी', हिंदू मंदिरों पर हमलों को लेकर भारत चिंतित – Aaj Tak

Feedback
भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और देवताओं के अपमान और क्षति की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया. संसद में विदेश मंत्रालय का बयान बांग्लादेश में एक हिंदू नेता की गिरफ्तारी और कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों द्वारा इस्कॉन और अन्य मंदिरों को निशाना बनाए जाने को लेकर अशांति की हालिया घटनाओं के बीच आया है.
राज्यसभा में एक जवाब में, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, ‘भारत सरकार ने उन घटनाओं को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है, जिसमें ढाका के तांतीबाजार में एक पूजा मंडप पर हमला और जेशोरेश्वरी काली मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरी शामिल है.’
दुर्गा पूजा मंडप पर फेंका गया बम
पिछले महीने ढाका के तांतीबाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा मंडप पर बम फेंका गया था. हालांकि, इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में अपनी यात्रा के दौरान उपहार में दिया गया देवी काली का मुकुट जेशोरेश्वरी मंदिर से चोरी हो गया है. 5 अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की ऐसी ही घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं.
‘हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें’
मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करना मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, ‘सरकार ने बांग्लादेश से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है. अल्पसंख्यकों सहित बांग्लादेश के सभी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है.’
चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को बांग्लादेश की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी. सरकार ने पिछले हफ्ते देशद्रोह के मामले में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के बाद इसी तरह की अपील की थी.
चिन्मय दास, जो पहले इस्कॉन के सदस्य थे, पर हिंदू समुदाय की एक रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. उनकी गिरफ्तारी से पूरे बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News