महवा थाना पुलिस ने गुरुवार को दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बाणगंगा नदी के पास टिकरी जाफरान गांव के समीप की गई।
पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान भगवान सहाय मीणा और तैयब पुत्र गबरू निवासी हड़िया, थाना महुआ के रूप में हुई है।
महवा थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, टिकरी गांव के समीप झालरा की कोठी को जाने वाले रास्ते पर दो लोग एक कार में हथियारों के साथ बैठे थे। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया।
इन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न जिलों के कई थानों में करीब 31 मामले दर्ज हैं। महवा पुलिस अब इन गिरफ्तार बदमाशों से आगे की पूछताछ कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.