Feedback
राजस्थान फोन टैपिंग मामले मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि गिरफ्तारी के तुरन्त बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई.
लोकेश शर्मा ने 21 नवंबर को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी और कोर्ट से उनकी याचिका स्वीकार करते हुए अग्रिम जमानत दे भी दी. दरअसल दिल्ली पुलिस ने लोकेश शर्मा को नोटिस जारी करके कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था.
पहले भी उनकी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक भी लगा रखी थी. बता दें कि इस मामले बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग के आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दी थी जिस पर मामला दर्ज हुआ था. इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है,
लोकेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ही फोन टैपिंग की सीडी को मीडिया में बंटवाया था. आज क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था लोकेश जहां फॉर्मल गिरफ्तारी हुई और फिर थाने से ही जमानत मिल गई.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू