अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक किए ये 5 OTT प्लेटफॉर्म्स – AajTak

Feedback
ओटीटी की दुनिया में बढ़ती अश्लीलता को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है. सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री स्ट्रीम कर रहे थे, जो कानून और आईटी नियमों का उल्लंघन है. इस कार्रवाई को ऑनलाइन कंटेंट पर निगरानी और नियमों के सख्त पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
इन पर लगा बैन!
सरकार ने मंगलवार को पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट स्ट्रीम किया जा रहा था, जिसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने तय प्रक्रिया के तहत बड़ा कदम उठाया.
ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं. सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को निर्देश दिया है कि वो इन प्लेटफॉर्म्स की पहुंच को तुरंत बंद करें.
ये कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 (IT Rules 2021) और अश्लीलता से जुड़े कानूनों के तहत की गई है. इन नियमों का मकसद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करना और ऑनलाइन कंटेंट में नैतिक मानकों को लागू करना है.
OTT के लिए सख्त निर्देश
सरकार का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को भी वही जिम्मेदारी निभानी होगी, जो दूसरे मीडिया माध्यमों पर लागू होती है. अगर कोई प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन करता है या आपत्तिजनक सामग्री दिखाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये कदम आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत उठाया गया है. इस धारा के तहत सरकार को अधिकार है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या अन्य कानूनी कारणों से ऑनलाइन कंटेंट या वेबसाइट्स को ब्लॉक कर सकती है.
सरकार की इस कार्रवाई को डिजिटल स्पेस में कंटेंट रेगुलेशन को लेकर एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News