हिन्दुस्तान की खबर का असर असर: दवा काउंटर पर बनी नई सीढ़ी, हटाया गया चिकनी टाइल्स वाला रैंप सदर अस्पताल में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए बनाया गया है अलग काउंटर फोटो : सदर अस्पताल सीढ़ी: सदर अस्पताल के दवा काउंटर पर फिसलन भरी टाइल्स हटाकर बना नया रैंप। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल के दवा काउंटर पर दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए बनाया गया रैंप पर लगी चमकदार व चिकनी टाइल्स को हटाकर सीढ़ी बनायी गयी थी। चिकनी सतह के कारण दवा लेने वाले कई मरीज और उनके तीमारदार फिसलकर चोटिल हो जाते थे। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल असुरक्षित टाइल्स को हटवाया, बल्कि अब वहां विशेष रूप से एंटी-स्किड यानि खुरदरी टाइल्स भी लगायी गयी।
ताकि, बारिश या नमी के मौसम में भी मरीज सुरक्षित तरीके से आ-जा सकेंगे। इस बदलाव से सबसे ज्यादा राहत उन मरीजों को मिलेगी, जो व्हीलचेयर या बैसाखी के सहारे दवा काउंटर तक पहुंचते हैं। अस्पताल में सभी श्रेणियों के मरीजों के लिए एक ही लाइन होने के कारण शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों और वृद्धों को घंटों भारी भीड़ और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता था। कई बार तो लंबी कतारों के कारण बुजुर्गों की तबीयत और अधिक बिगड़ जाती थी। अब अलग काउंटर की व्यवस्था होने से इन विशेष श्रेणी के मरीजों को कतारों से मुक्ति मिलेगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन को तुरंत रैंप की जगह सीढ़ी बनाने का आदेश दिया गया था। जल्द ही यह पूरी तरह से बन जाएगा। आपके अपने दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने 18 फरवरी के अंक में ‘फिसलन रैंप बना मुसीबत, मरीज-तीमारदार हो रहे हैं चोटिल’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधक हरकत में आया और रैंप को हटाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play