अहमदाबाद प्लेन हादसे में उदयपुर के सवार थे ये चार यात्री, सभी की हुई मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Ahmedabad Plain Cress : अहमदाबाद प्लेन हादसे में राजस्थान उदयपुर के 4 लोग भी सवार थे। जिनमें उदयपुर के मार्बल व्यवसायी के बेटे-बेटी भी घूमने के लिए लंदन जा रहे थे। इसके अलावा उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया, रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी मौजूद थी। हादसे की जानकारी जब इन लोगों के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सभी के परिजन विमान में सवार अपने लोगों के बारे में पता करने में जुट गए और अहमदाबाद के लिए भी रवाना हो गए। वहीं हादसे के बाद राजस्थान बीजेपी ने अगले आदेशों तक अपने सभी कार्यक्रम और सभा को स्थगित कर दिया हैं।
प्लेन में उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन प्लेन में सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। भाई-बहन एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे। सहेली नगर स्थित उनके मकान पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और घटना की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आस-पड़ोस सहित रिश्तेदार भी यहां पहुंच रहे हैं। हादसे का पता चलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए।
मृतक की फाईल फोटो
उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया उदयपुर से करीब 47 किलोमीटर दूर हिरणमगरी क्षेत्र में रहते थे। वरदीचंद एक महीने पहले ही लंदन से आए थे। वरदीचंद के साथ ईंटाली के पास रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी सवार थे। दोनों ही लंदन में कुकिंग का काम करते थे। दोनों लंदन साथ जा रहे थे। वरदीचंद की पत्नी और उनका बेटा दीपक उन्हें अहमदाबाद छोड़ने गए थे। फिलहाल वह दोनो वहीं पर है। हादसे की जानकारी होने के बाद वरदीचंद के भाई भगवान लाल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
मृतका की फाईल फोटो
अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद राजस्थान बीजेपी ने अगले आदेशों तक अपने सभी कार्यक्रम और सभा स्थगित कर दी है। प्रभारी मंत्रियों को आज से 3 दिन के लिए सभी जिलों में जाकर मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। अब विमान हादसे के बाद ये सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अगले कार्यक्रमों की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
अहमदाबाद में प्लेन हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा के रहने वाले प्रतीक जोशी, कोमी व्यास, मिराया जोशी, नकुल जोशी और प्रद्युत जोशी भी प्लेन में सवार थे। हादसे की जानकारी के बाद फिलहाल उनके परिवार के लोग अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसके बाद उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं डीएसपी गोपीचंद मीणा भी उनके घर घर पहुंचे हैं। उनके घर पर घर पर एक रिश्तेदार डीसीपी को मिले हैं। डीसीपी उनसे चर्चा कर रहे है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News