'आज एक सभ्यता की मौत होगी… 47 साल पुराने राज का अंत', ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी – BBC

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे चेतावनी देते हुए कहा है कि मंगलवार रात "एक पूरी सभ्यता की मौत होने वाली है."
ट्रंप ने ईरान को समझौता करने के लिए मंगलवार को वॉशिंगटन समय के अनुसार रात 8 बजे तक का समय दिया है. ईरान की ओर से अभी तक किसी समझौते को लेकर सहमति नहीं बनी है. साथ ही ट्रंप के ताज़ा बयान पर ईरान की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है.
हालांकि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने ताज़ा बयान जारी कर कहा है कि उसने अभी तक संयम दिखाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर तुर्की में ईरान के दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट किया है.
ईरानी दूतावास ने लिखा, "सिकंदर ने इसे जला दिया. मंगोलों ने इसे तबाह कर दिया. इतिहास ने इसे परखा. ईरान अभी भी यहाँ है. एक साइकोपैथ की धमकियाँ उसे ख़त्म नहीं कर सकतीं जिसे समय नहीं ख़त्म कर सका."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट कर मंगलवार रात पूरी सभ्यता के ख़त्म होने की बात कही है.
ट्रंप ने लिखा, "एक पूरी सभ्यता की आज रात मौत हो जाएगी और फिर कभी वापस नहीं आएगी. मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा हो सकता है."
"हालांकि, अब जब पूरी तरह और सम्पूर्ण शासन परिवर्तन हो चुका है, जहां अलग, ज़्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग आगे आए हैं, शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अच्छा हो सकता है, कौन जानता है?"
"हमें आज रात पता चल जाएगा. यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है."
समाप्त
"47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आख़िरकार ख़त्म होगा. ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे."
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस न कहा है कि "अब गेंद ईरान के पाले में है."
उन्होंने कहा कि ईरान सबसे तेज़ बातचीत करने वालों में से नहीं है लेकिन कभी-कभी एक शख़्स से दूसरे शख़्स तक संदेश भेजने में थोड़ी देरी होती है, लेकिन भरोसा है कि जवाब मिल सकता है, चाहे वह पॉज़िटिव हो या नेगेटिव.
जेडी वेंस ने कहा कि आज रात 8 बजे तक ईरान से जवाब मिल जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि वे सही जवाब देंगे, क्योंकि वो असल में एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जहाँ तेल और गैस आसानी से जा रही हो.
इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
ईरान की ओर से सीधे ट्रंप के बयान पर कोई जवाब नहीं आया है लेकिन आईआरजीसी ने एक नए बयान में कहा है कि उसने अब तक "काफी संयम" दिखाया है और अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई में "लक्ष्यों का चयन सावधानी से किया" है.
बयान में कहा गया है, "अब से ऐसी सभी बातों को किनारे रख दिया जाएगा."
आईआरजीसी ने यह भी कहा कि अगर अमेरिकी सेना "सीमा रेखा पार करती है", तो उसका जवाब क्षेत्र से बाहर तक जाएगा.
साथ ही उसने चेतावनी दी कि वो अमेरिका और उसके सहयोगियों के ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को निशाना बनाएगा और क्षेत्र में तेल और गैस की सप्लाई को कई सालों तक बाधित कर सकता है.
इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ.
एपिसोड
समाप्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ईरान को धमकी देते हुए कहा था कि "ईरान को एक ही रात में ख़त्म किया जा सकता है."
ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान उनकी दी गई डेडलाइन से पहले अमेरिका से डील करने में नाकाम रहता है तो वो कल (मंगलवार) की रात भी हो सकती है.
ट्रंप की डील के मुताबिक़ ईरान को होर्मुज़ स्ट्रेट खोलना होगा, जहां से दुनिया भर की तेल सप्लाई का 20 फ़ीसदी हिस्सा ट्रांसपोर्ट होता है. ट्रंप की दी गई ये डेडलाइन मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे) ख़त्म हो रही है.
अमेरिकी ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ चेयरमैन जनरल डान केन और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी ट्रंप के साथ इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मौजूद रहे.
पिछले सप्ताह ही अमेरिकी सुरक्षा बलों ने दक्षिणी ईरान में मार गिराए गए एक एफ़-15 लड़ाकू विमान के दो क्रू सदस्यों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया था.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News