आज की ताजा खबर, विधानसभा चुनाव परिणाम हिंदी न्यूज़ 23 नवंबर 2024 LIVE: बंगाल में BJP के साथ हो गया ‘खेला’, सपा के चार विजेताओं में तीन मुस्लिम – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 हिंदी न्यूज़ LIVE: महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में हेमंत सरकार रिपीट होने जा रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों के रुझान भी अब लगभग स्पष्ट हो चुके हैं। यूपी की नौ में से सात सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी को मिल रही सफलता पर योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रया दी है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय पीएम नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। बात अगर बंगाल की करें तो यहां पर टीएमसी ने चार सीटों पर जीत दर्ज कर ली है औऱ वो दो अन्य सीटों पर आगे चल रही है।
Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024 LIVE: Check HereMaharashtra Assembly Elections Result LIVEJharkhand Elections Result LIVE
आज की ताजा खबर: महाराष्ट्र – झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम सहित आज की बड़ी खबरें LIVE
आज की ताजा खबर LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केवल बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान ही लोगों को स्वीकार्य है, दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 बहाल नहीं कर सकती… उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन गई है, उसके लिए अपने दम पर सरकार बनाना मुश्किल होता जा रहा है…
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन ने 56, भाजपा नीत राजग ने 24 और जेएलकेएम ने एक सीट पर जीत दर्ज की।
आज की ताजा खबर LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी – हरियाणा चुनाव के बाद महाराष्ट्र से मिला सबसे बड़ा संदेश एकता है; ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’..देश का ‘महामंत्र’ बन गया है।कुछ लोगों ने विश्वासघात का सहारा लेकर महाराष्ट्र में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की, मतदाताओं ने उन्हें दंडित किया है। मतदाता ‘राष्ट्र प्रथम’ को प्राथमिकता देने वालों के साथ हैं, ‘कुर्सी प्रथम’ को प्राथमिकता देने वालों के साथ नहीं; ‘इंडी अलायंस’ देश का मूड समझने में असमर्थ।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अरविंद केजरीवाल ने कहा – पंजाब उपचुनाव में आप ने चार में से तीन सीटें जीतीं, भाजपा ने तीन पर जमानत गंवाई…
आज की ताजा खबर LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण कराड (दक्षिण) विधानसभा सीट से 39,355 मतों से हार गए।
आज की ताजा खबर LIVE: पीयूष गोयल ने कहा – प्रधानमंत्री मोदी और महायुति सरकार ने महाराष्ट्र की जनता को सुशासन दिया और इसके परिणामस्वरूप जनता ने महायुति पर अपना भरोसा जताया
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन ने दुमका में भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन को 14,588 वोटों से हराया
आज की ताजा खबर LIVE: मध्यप्रदेश में विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ​​ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और मंत्री रामनिवास रावत को 7,364 मतों के अंतर से हरा दिया।
आज की ताजा खबर LIVE:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार पांच सीट के परिणामों में समाजवादी पार्टी (सपा) को सीसामऊ व करहल सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद, खैर और फूलपुर में जीत दर्ज की।
आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान की खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रेवंतराम डांगा ने 13,901 मतों से जीत हासिल की
आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान की सलूंबर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शांता मीणा 1,285 मतों के अंतर से जीतीं
आज की ताजा खबर LIVE: पश्चिम बंगाल में सभी छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के जीत की ओर अग्रसर होने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे उन्हें लोगों के लिए काम करने में मदद करेंगे। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं तहे दिल से मां, माटी और मानुष को धन्यवाद और बधाई देना चाहती हूं। आपका आशीर्वाद हमें आने वाले दिनों में लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा। हम सभी आम लोग हैं और यही हमारी पहचान है। हम जमींदार नहीं हैं, बल्कि लोगों के रखवाले हैं।’’
आज की ताजा खबर LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने कहा – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करता है… उन्होंने कहा कि विपक्ष के फर्जी विमर्श का प्रचार करने और धर्म के आधार पर मतदाताओं को ध्रुवीकृत करने के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया… फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर कोई विवाद नहीं, महायुति के नेता करेंगे फैसला… महाराष्ट्र के लोगों ने दिखा दिया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के संजीव शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सिंहराज सिंह जाटव को 69,351 वोटों से हराया।
आज की ताजा खबर LIVE: योगी आदित्यनाथ ने कहा – उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय पीएम नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है।
आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर सपा आगे चल रही है। ये भिवंडी ईस्ट और मानखुर्द शिवाजी नगर हैं। भिवंडी ईस्ट से रईस कसम शेख और मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी आगे चल रहे हैं।
आज की ताजा खबर LIVE: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बावजूद पश्चिम बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए राज्य में छह विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तीन सीट पर जीत दर्ज कर ली है और तीन अन्य पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। टीएमसी ने इस उपचुनाव में मदारीहाट सीट भाजपा से झटक ली। 
आज की ताजा खबर LIVE: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से शनिवार को जीत हासिल कर ली। इशांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार को 28,690 मतों के अंतर से हराया।
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर बीजेपी की आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 5099 वोटों से कांग्रेस के मनोज रावत को चुनाव हारा।
आज की ताजा खबर LIVE: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा निश्चित रूप से रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेंगी।
आज की ताजा खबर LIVE: शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कोई ‘‘बड़ी साजिश’’ है और ‘‘कुछ गड़बड़’’ लगती है। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम लोगों के जनादेश को प्रतिबिंबित नहीं करते क्योंकि जमीनी स्तर पर स्थिति बहुत अलग थी और सरकार के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसमें बड़ी साजिश नजर आ रही है…यह मराठी ‘मानुष’ और किसानों का जनादेश नहीं है।’’
MEERAPUR Elections Result LIVE: मीरापुर विधानसभा सीट पर रालोद आगे चल रही है। यहां रालोद की मिथलेश पाल को 43371 वोट मिल चुके हैं। उनके पास + 18238 वोटों की लीड है। दूसरे नंबर पर सपा की सुंबुल राणा है। उन्हें 25,133 वोट मिल चुके हैं।
Elections Result LIVE: मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विजयपुर और विपक्षी कांग्रेस बुधनी सीट पर आगे हैं।
DAHANU Elections Result LIVE: मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विजयपुर और विपक्षी कांग्रेस बुधनी सीट पर आगे हैं। 
DAHANU Elections Result LIVE:  महाराष्ट्र की दहानु विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है। यहां बीजेपी के मेधा विनोद सुरेश आगे चल रहे हैं।उन्हें 28311 वोट हासिल हो चुके हैं।
DAHANU Maharashtra Elections Result LIVE:
MEDHA VINOD SURESH – BJP – 28311 (+ 2229)
CPIndia (Marxist) – VINOD BHIVA NIKOLE – 26082
आज की ताजा खबर LIVE: शिवराज सिंह चौहान द्वारा खाली की गई बुधनी विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है। यहां कांग्रेस के राजकुमार पटेल आगे चल रहे हैं। उन्हें 17084 वोट हासिल हो चुके हैं। बीजेपी के रमाकांत भार्गव को 16131 मिले हैं।
आज की ताजा खबर LIVE: गाजियाबाद उपचुनाव (Ghaziabad Elections Result) में बीजेपी के संजीव शर्मा की जीत लगभग तय है। उन्हें 34481 वोट मिल चुके हैं। सपा के सिंहराज जाटव को 9094 वोट हासिल हुए हैं। बसपा के पीएन गर्ग 3036 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
आज की ताजा खबर LIVE: सपा के अबू आजमी मानखुर्द शिवाजी नगर में आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 24272 वोट मिले चुके हैं।  इस सीट पर नवाब मलिक बुरी तरह पिछड़ गए हैं। उन्हें सिर्फ 3292 वोट हासिल हुए हैं।
आज की ताजा खबर LIVE: समाजवादी पार्टी यूपी की करहल और सीसामऊ विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। अन्य सात सीटों पर बीजेपी आगे है।
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम तीस सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी अभी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
Jharkhand Mukti Morcha –  30Bharatiya Janata Party –  26Indian National Congress –  13Rashtriya Janata Dal – 5AJSU Party –  2
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही महाराष्ट्र – झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News