आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: आज देश की संसद में एक बार फिर राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही होगी। इससे पहले दोनों ही दिन संसद में भारी हंगामा देखने को मिला था। इसके अलावा आज ही वक्फ बिल के संशोधन को लेकर बनी जेपीसी की भी अहम बैठक होगी। यह बैठक इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को संसद में पेश कर सकती है, जिसके चलते जेपीसी की यह बैठक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाएगी। इसके अलावा आज यह देखना भी अहम होगा कि महाराष्ट्र में नए सीएम को लेकर क्या बड़ा फैसला होता है, क्योंकि एनडीए को चुनाव नतीजों के बाद सीएम के चयन को लेकर माथापच्ची करनी पड़ रही है।
दूसरी आज वैश्विक स्तर पर राहत की एक खबर मिडिल ईस्ट से आई है, जहां इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के बीच सहमति बन गई है। ऐसे में अब इजरायल, हिज्बुल्लाह पर लेबनान में कोई हमला नहीं करेगा। इसको लेकर अमेरिका और फ्रांस ने मध्यस्थता की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसको लेकर खुशी जताई और फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुल मैक्रों का भी धन्यवाद दिया है।
देश विदेश की अन्य सभी खबरों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शपथग्रहण समारोह के बाद बृहस्पतिवार से ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) की नयी पारी शुरू होगी। राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले सोरेन अपनी पत्नी कल्पना के साथ अपने दादा सोबरन सोरेन को उनकी 67वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपने दादा सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि देने हर साल इस स्थान पर आता हूं।’’
आज की ताजा खबर LIVE: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति में शामिल विपक्षी सदस्य समिति की बैठक से यह आरोप लगाते हुए बाहर निकल गए कि इसकी प्रक्रिया मजाक बनकर रह गई है। कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रमुक के ए. राजा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल के आचरण का विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उचित प्रक्रिया पूरी किए बिना 29 नवंबर की समयसीमा तक इसकी कार्यवाही पूरी करने के इच्छुक हैं। गोगोई ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संकेत दिया था कि समिति का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कोई ‘‘बड़ा मंत्री’’ पाल के कदमों को निर्देशित कर रहा है।
आज की ताजा खबर LIVE: आशीष देशमुख ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और महाराष्ट्र में इसके सभी 16 नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर दिल्ली में अब हलचल तेज है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र पर चर्चा हुई है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर BJP सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि तीन पार्टियों का गठबंधन है. इसलिए सबको विश्वास में लेने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। कोई देरी नहीं है क्योंकि नतीजे घोषित हुए अभी सिर्फ़ 4 दिन हुए हैं। रामदास अठावले ने जो भी कहा है वो उनकी निजी राय है। स्थिर सरकार बनेगा।
सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेट को लेकर अब सरकार रुख अपनाने वाली है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, सोशल मडिया पर अश्लील कंटेंट तेजी से बढ़ा है और इससे जुड़े नियमों को कड़ा करने की जरूरत है। सरकार संसद में इस पर विस्तृत चर्चा के बाद कानून लाएगी।
महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर टकराव जारी है और अभी तक यह नहीं तय हो पाया है कि एनडीए का सीएम कौन होगा। इन टकरावों के बीच ही सीएम पद के सबसे बड़े दावेदार देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र से दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां उनकी मुलाकात बीजेपी के आला नेताओं से हो सकती है।
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है और मांग उठी है कि इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाए। इसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने खूब हंगामा किया और वेल तक में पहुंच गए।
राहुल गांधी ने कहा कि मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सैकड़ों लोगों को छोटे-छोटे आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है और जेंटलमैन (गौतम अडानी) पर अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये का आरोप है, उन्हें जेल में होना चाहिए. सरकार उन्हें बचा रही है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गौतम अडानी को लेकर कहा कि अडानी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्हें जेल में होना चाहिए। आपको क्या लगता है कि अडानी आरोपों को स्वीकार करेंगे? जाहिर है कि वे आरोपों से इनकार देंगे।
यूपी के संभल में हुई हिंसा पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहाकि संभल मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि पुलिस का सांप्रदायिकरण किया गया है। जिस तरह से यूपी पुलिस बीजेपी की शाखा की तरह काम कर रही है, वह अस्वीकार्य है। पुलिस ने 5 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी है… प्रशासन किसी भी प्रतिनिधिमंडल को घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दे रहा है।
आज बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान सांसद अरुण गोविल बोलेन के लिए खड़े हुए लेकिन महज 6 मिनट में ही इतना हंगामा हुआ कि अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की कार्रवाई स्थगित हो गई।
संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा कहा गया है कि अगर न्याय नहीं दिया गया तो वे कार्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उसे न्याय की कोई उम्मीद ही नहीं है और अगर न्याय मिल जाए तो यह बहुत बड़ी बात होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद शिवसेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब BJP ने EVM पर सवाल उठाए थे। ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी, तो बीजेपी को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे जिस तरह से आए हैं, हम उसे स्वीकार नहीं करते। बोले पेपर पर चुनाव करवाएं और जो भी नतीजे आएंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे।
एनसीपी-एससीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि चुनावों के दौरान, भाजपा ने कहा था कि हम महायुति के चेहरे के रूप में एकनाथ शिंदे के साथ ये चुनाव लड़ रहे हैं। अब जब समय आ गया है, जब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है और अब उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है, तो बीजेपी बिहार मॉडल के न होने की बात कर रही है, कुछ और नहीं होने की बात कर रही है… इसका मतलब है कि उन्होंने एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल किया।
शरद पवार की पार्टी के नेता ने कहा कि क्या वे यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम नहीं हैं, या वे यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि हमने वह कर दिया जो हमें करना था, हमने उनका इस्तेमाल किया है और अब हम अपने आदमी को मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं? उन्हें लोगों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए और ऐसे मुख्यमंत्री की घोषणा करनी चाहिए जो महाराष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जाए।
वक्फ बोर्ड के नियमों के संशोधन को लेकर बनी जेपीसी यानी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की आज आज दोपहर 3 बजे अहम बैठक होगी। इसमें अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति के सदस्य बिल पर संशोधन दे सकते हैं।
जम्मू में टेटर मॉड्यूल के खिलाफ आज एक एक बड़ा एक्शन हुआ है और पुलिस ने 56 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान लश्कर और जैश से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। पुंध में 12 और राजौरी में 9 जगहों पर रेड पड़ी है।
वक्फ बोर्ड के नियमों के संशोधन को लेकर बनी जेपीसी यानी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की आज आज दोपहर 3 बजे अहम बैठक होगी। इसमेंअल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति के सदस्य बिल पर संधोधन दे सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एटोनियो गुटेरेस ने इजरायल और लेबनान के बीच हुई सीजफायर को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लोग जो हिंसा और पीड़ा महसूस कर रहे हैं, उसको समाप्त कर सकता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स प्रयागराज के दौरे पर होंगे। सीएम यहां महाकुंभ मेले के लिए चल रहे कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहे हैंय़ इसके साथ ही वो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 136वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।