आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 24 फरवरी 2025 : USAID से 1600 कर्मचारियों की नौकरी खत्म, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें – Navbharat Live

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Hindi Breaking News Live Updates: अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित जॉन एफ कनेडी एयरपोर्ट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर के लिए रवाना हुई अमेरिकन एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद विमान को रोम की तरफ मोड़ दिया गया। रोम में सुरक्षा जांच के बाद विमान को उड़ान भरने की इजाजत दी गई। इस विमान बम होने की सूचना झूटी निकली। हालाकि विमान कंपनी ने चालक दल को आराम देने के लिए एक दिन के उड़ान को स्थगित कर दिया। अब यह विमान आज उड़ान भरेगा।
24 Feb 2025 01:36 PM (IST)

24 Feb 2025 01:36 PM (IST)

तेज-तर्रार IPS अधिकारी का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे केवल खुराना

उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन होनी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ थे । उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है।
24 Feb 2025 12:42 PM (IST)

24 Feb 2025 12:42 PM (IST)

ट्रंप का बड़ा फैसला, USAID से 1600 कर्मचारियों की नौकरी खत्म

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने रविवार को कहा कि वह दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड) के कुछ कर्मचारियों को छोड़कर शेष को छुट्टी पर भेज रहा है तथा अमेरिका में इससे जुड़ी कम से कम 1,600 नौकरियों को समाप्त कर रहा है। यह, राष्ट्रपति ट्रंप और सरकारी दक्षता विभाग के उनके सहयोगी एलन मस्क की ओर से संघीय सरकार के आकार को कम करने की दिशा में उठाया गया नवीनतम और सबसे बड़ा कदम है।
24 Feb 2025 12:39 PM (IST)

24 Feb 2025 12:01 PM (IST)

राजा भैया ने धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बनाने वालों पर कसा तंज, कहा- अब करो हालेलुइया

जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के सुप्रीमो व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह(राजा भैया) ने ‘करिश्मा’ दिखा कर धर्म परिवर्तन करने वालों पर तीखा कटाक्ष किया है। राजा भैया ने सोशल मीडिया एक्स पर ईसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस गंभीर स्थिति पर तंज कसते हुए उन्हें ठीक करने की चुनौती दी है। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें
24 Feb 2025 12:44 PM (IST)

24 Feb 2025 11:16 AM (IST)

टीकाराम जूली बोले- सरकार विपक्ष को बोलने नहीं देती, उनके मंत्री गतिरोध पैदा करते हैं

राजस्थान विधानसभा में 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन के बाद गतिरोध के पांचवें दिन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर राजस्थान के एलओपी टीकाराम जूली ने कहा, ” वे (राज्य सरकार) विपक्ष को बोलने नहीं देते हैं, उनके मंत्री गतिरोध पैदा करते हैं और इसे हल भी नहीं करते हैं। हम आज विधायकों की एक बैठक करेंगे और हम रणनीति तय करेंगे और विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
24 Feb 2025 12:43 PM (IST)

24 Feb 2025 09:55 AM (IST)

सुनील जाखड़ ने इंडिगो की लापरवाही का दिया सबूत, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

शिवराज सिंह चौहान को टूटी सीट देना विमान कंपनियों को भारी पड़ता दिख रहा है। पहले कृषि मंत्री ने एयर इंडिया को जमकर लताड़ा था, अब पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने इंडिगो की फ्लाइट में टूटी सीट की तस्वीर शेयर की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
24 Feb 2025 09:34 AM (IST)

24 Feb 2025 09:34 AM (IST)

 यूपी बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं शुरू, प्रयागराज को छोड़ सभी जिलों में होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश में आज से 10वीं और 12वीं की बोर्डर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज जिले के स्कूलों में परिक्षाएं नहीं होंगी। इस जिले के लिए अलग से टाइम टेबल आएग।
 
24 Feb 2025 07:59 AM (IST)

24 Feb 2025 07:59 AM (IST)

यूपी सरकार पर बरसे अखिलेश, कहा- डबल ब्लंडर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव एक बार केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने महाकुंभ की अव्यवस्थाओं को लेकर कथित भाजपा के ‘डबल इंजन’ को ‘डबल ब्लंडर’ बताया है।
24 Feb 2025 07:23 AM (IST)

24 Feb 2025 07:23 AM (IST)

कांग्रेस करेगी राजस्थान विधानसभा का घेराव, कार्यकर्ताओं के साथ सड़क उतर सकते हैं पायलट और गहलोत

राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित बयान और उसके बाद विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने मोर्चा खोल रखा है। नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा के घेराव की कॉल दी है।
24 Feb 2025 06:41 AM (IST)

24 Feb 2025 06:41 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से, 27 फरवरी तक चलेगा सेशन

दिल्ली विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्‌टी रहेगी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को LG वीके सक्सेना शपथ दिलाएंगे। उसके बाद प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
24 Feb 2025 06:35 AM (IST)

24 Feb 2025 06:34 AM (IST)

नाटो की सदस्यता के लिए जेलेंस्की राष्ट्रपति पद की कुर्बानी देने को तैयार

वलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को घोषणा की कि अगर उनके राष्ट्रपति पद छोड़ने से यूक्रेन को नाटो (NATO) की सदस्यता मिलती है, तो वह बिना देर किए इस्तीफा दे देंगे। यह बात उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल के जवाब देते हुए कहा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News