लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
27 Feb 2025 02:30 PM (IST)
Live Hindi News: सीएम योगी की सफाईकर्मियों को सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 लाख स्वास्थ बीमा की राशि भी दी जाएगी। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रुपये भेजे जाएंगे।
27 Feb 2025 02:24 PM (IST)
Live Hindi News: महाकुंभ के समापन पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ के समापन पर विचार व्यक्त करते हुए इसे “एकता का महायज्ञ” बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने प्रयागराज में 45 दिनों तक चले आयोजन में जुटे 140 करोड़ देशवासियों की जबरदस्त एकता पर अपनी हैरानी जताई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
27 Feb 2025 02:23 PM (IST)
Live Hindi News: हिंदी ने कई भाषाओं को मार दिया: स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को तमिलनाडु में तीन-भाषा नीति का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अखंड हिंदी पहचान के दबाव ने प्राचीन मातृभाषाओं को मार दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम ने लिखा कि हिंदी ने भोजपुरी, अवधी, ब्रज और गढ़वाली सहित कई भारतीय भाषाओं को “निगल” लिया है, जो अब जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
Hindi Breaking News Update: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…