आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 30 March 2025 LIVE: ‘मन की बात’ में PM मोदी ने देश को दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं, याद किए अपने बचपन के दिन – Jansatta

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 30 March 2025 LIVE: खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है, क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर के RSS मुख्यालय पहुंचे हैं। पीएम बनने से पहले नरेंद्र मोदी कई बाहर RSS मुख्यालय जा चुके हैं लेकिन पीएम के तौर पर यह उनका पहला दौरा है। पीएम मोदी आज सबसे पहले हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी दीक्षाभूमि भी पहुंचे और संविधान निर्माता डॉक्टर बी.आर.आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। यहां ही 1956 में अपने हजारों समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म को अपनाया था। पीएम मोदी आज अपने ‘मन की बात’ शो के जरिए देश को संदेश दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चैत्य नवरात्रि की शुभकामनाओं से लेकर छात्रों को गर्मी की छुट्टियों में कुछ नया सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान जलस संरक्षण का संदेश भी दिया।
Weather Forecast LIVE Updates Today
आज से चैत्य नवरात्रि शुरू हो गई है। इसके चलते देशभर के मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालु उमड़े हैं। नवरात्रि के दौरान, नौ दिनों में से प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित होता है, जिसमें भक्त पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं।
देश-विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर ​​को निखारने के साथ-साथ कोई नया शौक पालने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी अवसर है। अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था या विज्ञान केंद्र ऐसी गर्मियों की गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, तो उसे #myholidays के साथ ज़रूर शेयर करें ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसी दिन से भारतीय नववर्ष भी शुरू हो रहा है। इसी दिन विक्रम संवत 2082 की भी शुरुआत हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत पावन है। चैत्र नवरात्रि की सभी को बधाई।

लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-फितर का चांद 30 मार्च को देखा जाएगा और अगर चांद दिखाई देता है, तो ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। इस संबंध में, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें हमने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ईदगाह और मस्जिद पहुंचें और सड़कों पर नमाज न अदा करें और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। नमाज के बाद, अपने देश की सुरक्षा और स्थायी शांति और फिलिस्तीन देश में शांति की स्थापना के लिए दुआ करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचे हैं। यह वहीं स्थान है, जहां डॉ. बीआर अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने बौद्ध धर्म अपनाया था। प्रधानमंत्री ने महात्मा बुद्ध की पूजा की। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुड़ी पड़वा और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कोपिनेश्वर मंदिर द्वारा आयोजित जुलूस में भाग लिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर में आरएसएस के स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान RSS चीफ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं और नागपुर एयरपोर्ट उनका सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वागत किया है।। प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस के स्मृति मंदिर जाएंगे और उसके बाद दीक्षाभूमि जाएंगे। इसके बाद वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का भी दौरा करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा कि सभी देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी-पड़वा, चेती-चांद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा की हार्दिक शुभकामनाएं। वसंत ऋतु तथा नव-वर्ष के आगमन के स्वागत में मनाए जाने वाले ये त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता में एकता के प्रतीक हैं। ये त्योहार देशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। इस अवसर पर मैं सभी के लिए खुशहाली की मंगल कामना करती हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News