आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज) LIVE: जगजीत सिंह डल्लेवाल की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को 36वें दिन भी जारी है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट आज यानी 31 दिसंबर को बीमार किसान नेता को इलाज मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किए गए उपायों की समीक्षा करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुधांशु धूलिया की वेकेशन बेंच सुबह 11 बजे सुनवाई करेगी। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से ही फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
अन्य बड़ी खबर
बालासोर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह लोकसभा में विपक्ष के नेता की बजाय एक ‘बाउंसर’ की तरह व्यवहार कर रहे थे। सारंगी ने कहा कि अचानक राहुल गांधी अपने कुछ पार्टी सहयोगियों के साथ आए और लोगों को आगे बढ़ने के लिए धक्का देना शुरू कर दिया। वह एक बाउंसर की तरह व्यवहार कर रहे थे, न कि लोकसभा में विपक्ष के नेता की तरह, जिस पद पर कभी वाजपेयी जी जैसी महान हस्तियां बैठी थीं।
देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली की आप सरकार ने पिछले 7 महीनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं दिया है। आशा कार्यकर्ता 3,000 रुपये के वेतन पर काम कर रही हैं और उनका वजीफा नहीं बढ़ाया गया है। आप सरकार उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही है। मैंने इस बारे में दिल्ली के एलजी से मुलाकात की और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे पर दिल्ली के सीएम को निर्देश देंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ‘नशीले पदार्थों की खुली बिक्री’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आज बिजली पहुंच गई है, टीवी पहुंच गया है। बच्चे टीवी देख रहे हैं, राशन की दुकानें हैं, उनके आधार कार्ड बन रहे हैं, बैंक खाते खुल रहे हैं। उन्होंने (नक्सलियों ने) गांव को पूरी दुनिया से काट रखा था। वे नहीं चाहते कि गांव में बिजली, पानी, सड़क, आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल, मोबाइल टावर आएं। अब ऐसा कुछ नहीं होगा, सब कुछ नियंत्रण में होगा और विकास की गंगा हर गांव तक पहुंचेगी।