आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar (हिंदी समाचार) 31 मई 2025 News LIVE: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के समारोह में पहुंचे हैं और यहां उन्होंने 300 रुपये का विशेष डाक टिकट भी जारी किया है। इसके अलावा उज्जैन मे सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के तहत क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से घाट निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया है। दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा राजस्था दौरे पर है।
Weather Forecast Today LIVE News | Breaking News LIVE
इसके अलावा आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार के 100 दिन के कामकाज का ब्योरा देंगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आज ‘ऑपरेशन शील्ड’ के बैनर तले नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया जाएगा। इसके तहत रात 8 बजे से 8:15 बजे तक मॉक ब्लैकआउट ड्रिल होगी। इसे युद्ध की स्थिति में लोगों को दी जाने वाली ट्रेनिंग और बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश से जुड़ी अन्य सभी बड़ी खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अल्जीरिया को एक चैंपियन माना जाता है। अफ्रीकी संघ में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में और अन्य संस्थाओं में भी उन्होंने कई कदम उठाए हैं…अल्जीरिया और भारत का बहुत पुराना संपर्क है
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, “इस समय राहुल गांधी बीमार अवस्था में हैं। जो सेना और देश का सम्मान न करे और देश की सफलता पर गर्व न करे और पाकिस्तानी सेना का गुणगान करता रहे, उसके बारे में गंगा मैया के तट से कुछ बोलना उचित नहीं है
AAP सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा, “… हम अफ्रीकी संघ के मुख्यालय गए जहां हमने उनकी आतंकवाद समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने आतंकवाद का विरोध करने के लिए एक अधिनियम बनाया हुआ है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार नेताजी इनडोर स्टेडियम पहुंचे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर जा रहे हैं,वे राजरहाट में फॉरेंसिक लैब का उद्घाटन करेंगे।
72वें मिस वर्ल्ड 2025 इवेंट का समापन हो गया है। इस साल मिस वर्ल्ड का ताज थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने अपने नाम किया है। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रही नंदिनी गुप्ता का सपना टूट गया
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेज गति से बढ़ रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि कोविड के एक्टिव केस अब 3395 पहुंच चुके हैं, यहां भी 24 घंटे में चार लोगों की मौत होना चिंताजनक है।
भाजपा ने आगामी कालीगंज विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आशीष घोष को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।
सीमावर्ती इलाकों में इस समय मॉक ड्रिल हो रही है। पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर राजस्थान तक में मॉक ड्रिल के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री मोदी चुनावी यात्रा पर निकले हुए हैं, वे सेना के शौर्य पर निजी क्रेडिट ले रहे हैं, वे सीजफायर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा है कि आखिर किन शर्तों के आधार पर ये सीजफायर हुआ है?
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “ये 100 दिन ऐतिहासिक 100 दिन हैं। देश के प्रधानमंत्री ने जो दिल्ली को बदलने का संकल्प लिया उस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रात-दिन काम कर रही हैं
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 7 के सदस्य और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “आज एक अद्भुत अनुभव हुआ। ये देश भारत के साथ खड़ा है। इन्होंने स्पष्ट रूप से कहा जिस प्रकार से भारत और अफ्रीका में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं हम उसके खिलाफ हैं।
बिहार बदलाव यात्रा पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “लोग बिहार में बदलाव चाहते हैं, अपने बच्चों के लिए शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं… वे भाजपा और लालू यादव को हटाना चाहते हैं
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के कांके इलाके में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS-2) के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से सरकार खेती के लिए उपजाऊ जमीन पर RIMS-2 बनाना चाहती है। सरकार को बंजर जमीन तलाशनी चाहिए। किसानों को उनके खेतों से भगाया जा रहा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं, यहां पुलिस तैनात की गई है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि यहां से पुलिस को हटाया जाए और लोगों को खेती करने दिया जाए, नहीं तो विरोध होगा। जरूरत पड़ी तो पूरे झारखंड से आदिवासियों को लाकर यहां विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले से संबंधित कथित भ्रष्टाचार मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। इस घोटाले की जांच सीबीआई ने की थी।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ है। जब तक पाकिस्तान के इरादे गलत हैं, तब तक यह जारी रहेगा, हम उसे सही जवाब देते रहेंगे। हम देश के नेतृत्व के साथ खड़े हैं, भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।
बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा, ‘पर्यटकों की हत्या और आतंकवादियों के मारे जाने में अंतर है। आप दोनों के बीच समानता नहीं बना सकते। उप मंत्री और अधिकारियों ने हमारे तर्कों में दम देखा और इतने दयालु थे कि उन्होंने पहले जो बयान दिया था उसे वापस ले लिया। उन्होंने भारत की स्थिति के प्रति पूरी सहानुभूति और समझ भी व्यक्त की।
नाइजीरिया के मोक्वा शहर में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या कम से कम 120 हो गई है, तथा लाखों लोग विस्थापित हो गए।
टेरर लिंक मामले में एनआईए की बड़ी छापेमारी हो रही है। एजेंसी ने सात राज्यों में तलाशी ली हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और महाराष्ट्र शामिल हैं।
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और BJP विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने BJP को सत्ता में लाया। BJP सत्ता में आई और बदलाव लेकर आई… दिल्ली का विकास जरूर होगा… इनका () काम सिर्फ विरोध करना है।
कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत हुई है। एक कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य सेवा कश्मीर के प्रभारी निदेशक डॉ. जहांगीर बक्शी कहते हैं कि आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है और हम इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। हमारा ध्यान स्कूली बच्चों पर है, क्योंकि अध्ययनों से भी पता चलता है कि जो लोग कम उम्र में धूम्रपान करना शुरू करते हैं, वे कभी भी धूम्रपान छोड़ नहीं पाते, जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित एक विशेष डाक टिकट और ₹300 मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। साथ ही वह उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के तहत क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से घाट निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की हेट स्पीच मामले में आज मऊ एमपी एमएलए कोर्ट फैसला सुनाएगी। ये मामला चुनाव के दौरान अधिकारियों को धमकी का है। विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी को झटका लग सकता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को हथियार लाइसेंस देने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है क्योंकि उन्हें सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में रहने वाले असमिया लोग लंबे समय से हथियार लाइसेंस की मांग कर रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मांग की समीक्षा के बाद बुधवार को इस आशय का निर्णय लिया था।