—विज्ञापन—
Today Latest Breaking News: नमस्कार,खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर कारगिल विजय दिवस से जुड़ी है। आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस 1999 में हुए युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के तौर पर मनाया जाता है। पीएम मोदी के मालदीव दौरे का आज दूसरा दिन है। ऐसे में आज पीएम मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज एक दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। इस दौरान दोनों नेता पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उधर थाइलैंड-कंबोडिया संघर्ष में थाइलैंड ने मध्यस्थता से इनकार कर दिया है। इस संघर्ष में अब तक कंबोडिया में एक जवान समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आरक्षण और संविधान मान दिवस मनाएंगे। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए आप बने रहे न्यूज24 के साथ…
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी। इस महत्वपूर्ण अवसर ने मालदीव के लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत भावना को प्रदर्शित किया। यह बीते वर्षों में देश की परिवर्तन यात्रा का भी प्रतीक था। अपनी प्राचीन समुद्री परंपराओं से लेकर जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व तक, मालदीव ने विश्व मंच पर अपने लिए एक विशिष्ट स्थान बनाया है। महान मालदीववासियों को मेरी शुभकामनाएं।
PM Narendra Modi (@narendramodi) posts, "India and the Maldives share a deep-rooted partnership built on mutual respect, shared values and a long history of cultural and economic exchanges. Our relationship continues to grow, shaped by people-to-people ties and cooperation in… pic.twitter.com/Kv5SYfxQin
— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2025
PM Narendra Modi (@narendramodi) posts, "India and the Maldives share a deep-rooted partnership built on mutual respect, shared values and a long history of cultural and economic exchanges. Our relationship continues to grow, shaped by people-to-people ties and cooperation in… pic.twitter.com/Kv5SYfxQin
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि भारत उन प्रमुख पर्यटन देशों में से एक है जो मालदीव को पर्यटन में मदद करता है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से इसमें और वृद्धि होने वाली है। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में काफी वृद्धि होगी।”
भोजपुरी लोक कवि और समाज सुधारक भिखारी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यह मांग की है। मनोज तिवारी ने कहा कि भोजपुरी के महान लोक कवि नाटककार गायक समाज सुधारक एवं जन-जन के कलाकार भिखारी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए।
बता दें कि भिखारी ठाकुर बिहार के छपरा जिला के रहने वाले थे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भिखारी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग मनोज तिवारी के द्वारा की गई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार, 11 अगस्त को प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।
Uttar Pradesh Vidhan Sabha Monsoon Session to begin from 11.00 AM on Monday, 11th August. pic.twitter.com/Tae79OE8R4
— ANI (@ANI) July 26, 2025
Uttar Pradesh Vidhan Sabha Monsoon Session to begin from 11.00 AM on Monday, 11th August. pic.twitter.com/Tae79OE8R4
सीएसएमटी जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक संभाजी कटारे ने बताया कि एसओपी के अनुसार, संबंधित टीमों को बुलाया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से हमने पूरे स्टेशन की तलाशी ली। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, हमने मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और बम की धमकी के बारे में कॉल असम से आई थी,मामले की आगे की जांच जारी है।
भारत के उत्तरी राज्य जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में दो मुस्लिम महिलाओं की आज घर वापसी होगी। दोनों महिलाएं हिंदू रक्षा दल के कार्यक्रम में आज विधिवत रूप से सनातन धर्म अपनाएगी। बता दें कि दोनों मुस्लिम महिलाएं हिंदू युवकों से शादी कर चुकी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में खैरा से 72 घंटे के भीतर लिखित माफी मांगने की मांग की गई है। खैरा ने राजबीर सिंह पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए थे। सुखपाल खैरा अगर सोमवार तक माफ़ी नहीं मांगते तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गूगल मैप के चक्कर में नवी मुंबई में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना हो गई। नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी। महिला गूगल मैप के भरोसे गाड़ी चला रही थी। संयोग अच्छा था कि वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और महिला की जान बचा ली। बाद में क्रेन की मदद से कार को बेलापुर की खाड़ी से बाहर निकाला गया। ये कोई पहला मामला नहीं है, जब गूगल मैप के चलते दुर्घटना हुई है इससे पहले भी दुर्घटना हो चुकी है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिन के गुजरात दौरे पर वडोदरा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उनको लेकर उत्साह का माहौल है। वडोदरा एयरपोर्ट पर और बाहर बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद वडोदरा एयरपोर्ट से राहुल गांधी सड़क मार्ग से आनंद के लिए रवाना हुए।
सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग से कुछ आगे लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, श्रीकेदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से गौरीकुंड में रोक दिया गया है। सूचना मिलते ही, उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सावधानीपूर्वक बचाव कार्य शुरू किया। लोक निर्माण विभाग (PWD) के मजदूर प्रभावित क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य कर रहे हैं ताकि आवागमन जल्द से जल्द सामान्य हो सके। SDRF टीम ने मार्ग में फंसे लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। SDRF की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और सहायता प्रदान करने में जुटी हुई है।
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना ने 7-9 मई के दौरान नपा-तुला जवाब दिया।
हरियाणा के कैथल में एसपी आस्था मोदी और उपायुक्त प्रीति ने स्थानीय बस स्टैंड का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के लिए लगाई गई बसों का दौरा किया। इस दौरान अभ्यर्थियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मध्य प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपनी ही सरकार के महिला बाल विकास विभाग पर पैसे मांगने और आंगनवाड़ी में नौकरी लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री ने वीडियो जारी कर कहा मेरे गृह जिले अलीराजपुर में आंगनबाड़ी और सहायिका की नौकरी के लिए दलाल घूम रहे हैं जो पैसे मांग रहे हैं।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारघाटी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने के बाद बहकर आए मलबे से कई घर और वाहन दब गए हैं। हालांकि अभी तक जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है।
महाराष्ट्र के लातुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक एचआईवी संक्रमित नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना लातूर के एचआईवी संक्रमित आश्रय गृह की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बीजेपी मुख्यालय में 26वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।
पालघर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और कल भी भारी बारिश हुई, जिसके कारण ज़िले की नदियांऔर नहरें उफान पर है। जिले की प्रमुख नदियां सूर्या, वैतरणा और पिंजल इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, इस बारिश के कारण ज़िले के प्रमुख बांधों का जलस्तर पूरी तरह बढ़ गया है और सूर्या परियोजना के धामनी बांध के तीनों गेट 50 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए हैं।
इसलिए, धामनी और कवदास दोनों बांधों से सूर्या नदी में 10400 क्यूसेक पानी छोड़ने का काम अभी जारी है। आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताते हुए पालघर ज़िले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है, इसलिए ज़िला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि कई जगहों पर बाढ़ आने की आशंका है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी आज एक दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। जहां पर दोनों प्रदेश के जिलाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाएंगे।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in