ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar Live: चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंच रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि तूफान आज तट से टकरा सकता है। इससे पहले दित्वाह ने श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई, जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। फिलहाल तूफान की तीव्रता एक ‘साइक्लोनिक स्टॉर्म’ के रूप में बनी हुई है और इसके और मजबूत होने के संकेत नहीं हैं। तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। IMD के अनुसार, दित्वाह तट के बेहद करीब से गुजरेगा। रविवार सुबह 50 किलोमीटर और रविवार शाम तक 25 किलोमीटर की दूरी से तट को पार करेगा। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों की अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
30 Nov 2025 07:09 AM (IST)
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक
1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सरकार ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग के दौरान पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू संसद में दोनों सदनों की पॉलिटिकल पार्टियों के फ्लोर लीडर्स से बातचीत करेंगे।
30 Nov 2025 06:43 AM (IST)
दिल्ली के संगम विहार में चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग
दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम को एक 4 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग शाम करीब 6:15 बजे पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शू शॉप में लगी।
30 Nov 2025 06:41 AM (IST)
चक्रवात दितवाह को लेकर NDRF की टीम अलर्ट
चक्रवात दितवाह के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए, FWR और CSSR एसेट्स से लैस 6 BN NDRF की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए वडोदरा, गुजरात से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया है।
चक्रवात दितवाह के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए, FWR और CSSR एसेट्स से लैस 6 BN NDRF की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए वडोदरा, गुजरात से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया है।
(सोर्स: NDRF) pic.twitter.com/XpZ98vjsi7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
Follow Us On
© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.