आज की ताजा खबर LIVE: अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना एरिवाका, एरिजोना में बॉर्डर पेट्रोल से जुड़ी बताई जा रही है. घायल व्यक्ति को स्थानीय हेलिकॉप्टर के माध्यम से नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया. पीमा काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि घटना के बाद FBI और अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के साथ मिलकर जांच की जा रही है.
जम्मू-कश्मीर में बर्फ हटाने के लिए लगी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के आदेश पर पांच इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है. पीडब्ल्यूडी ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के आदेश पर अपने पांच इंजीनियर को सस्पेंड करने के लिए आदेश जारी किया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को वर्षा बंगलों पर मुंबई बीजेपी नेताओं के साथ बीएमसी चुनाव पर चर्चा की. मेयर और बाकी कमिटियों पर साथ ही शिंदे शिवसेना के साथ सत्ता की भागीदारी पर बीजेपी नेताओं के साथ सलाह मशविरा किया. माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द अपना गुट नेता तय करेगी और शिंदे शिवसेना के पार्षदों के साथ गठबंधन करेगी.
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन हुआ है. हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है.
संसद का बजट सत्र आज यानी 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक दो चरणों में चलेगा. बजट 1 फरवरी को पेश होगा. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
संसद का बजट सत्र आज यानी 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक दो चरणों में चलेगा. कल राष्ट्रपति का अभिभाषण और परसों आर्थिक सर्वे पेश होगा. बजट 1 फरवरी को पेश होगा. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. प्रधानमंत्री 28 जनवरी को एनसीसी की रैली को संबोधित करेंगे. इसमें 21 विदेशी देशों के 207 युवा और अधिकारी भी भाग लेंगे. आज सुबह 10 बजे संसद भवन परिसर में खरगे के साथ विपक्षी दलों की बैठक होगी. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार से होगी. करीब एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में राज्य का वर्ष 2026-27 बजट पेश किया जाएगा. तेलंगाना में आदिवासी महोत्सव ‘मेदाराम महायात्रा’ 28 जनवरी से शुरू होगी. इसमें तीन करोड़ श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Jan 28,2026 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News