कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे आज दिल्ली में एक विशाल रैली में पार्टी के संविधान बचाओ नारे को बुलंद करेंगे. साथ ही वह वक्फ संपत्ति संशोधन विधेयक का भी विरोध करेंगे और जाति जनगणना की मांग को आगे बढ़ाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 3 दिन के ओडिशा दौरे पर हैं. इस दौरान वो आज भुवनेश्वर में होने वाली DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे आज दिल्ली में एक विशाल रैली में पार्टी के संविधान बचाओ नारे को बुलंद करेंगे. साथ ही वह वक्फ संपत्ति संशोधन विधेयक का भी विरोध करेंगे और जाति जनगणना की मांग को आगे बढ़ाएंगे. जय शाह को 27 अगस्त, 2024 को आईसीसी का नया चेयरमैन चुना गया था. हालांकि वो चेयरमैन का पद आज से संभालेंगे. आज से TRAI की ओर से कमर्शियल मैसेज और ओटीपी से संबंधित ट्रेसेबिलिटी नियम लागू कर दिए जाएंगे, जिस कारण OTP के लिए अब इंतजार करना होगा. आज से हवाई ईंधन की कीमतों में भी चेंज देखने को मिल सकता है. चक्रवात फेंगल के कारण चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने आज सुबह 4 बजे तक परिचालन बंद करने का फैसला किया है. इस बीच, चक्रवात फेंगल के कारण चेन्नई में हुई भारी बारिश के कारण दक्षिणी रेलवे ने ट्रेन सेवाओं में बदलाव की घोषणा की है. नीचे पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट्स.
Published On – Dec 01,2024 12:08 AM