By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
रांची समेत झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में सोमवार को चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं. चुनाव में 43.43 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं.
राजस्थान के कोटा में चेचट टोल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि कश्मीर STF ने दो साल पहले जावेद मुंशी को गिरफ्तार किया था, एक को असम STF ने मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया था. TMC ने बंगाल को उग्रवादियों का हब बना दिया है, इसे जड़ से उखाड़ फेंकना होगा. सभी राष्ट्रवादी लोग इसे उखाड़ फेंकेंगे.
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भावनगर में कोली समुदाय द्वारा आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए.
#WATCH | Gujarat | Punjab CM Bhagwant Mann and AAP Convenor Arvind Kejriwal attend a mass wedding ceremony organised by the Koli community in Bhavnagar pic.twitter.com/H9hOBSDApK
— ANI (@ANI) February 22, 2026
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3,200 मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जिसमें गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी नेशनल पार्क, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आस-पास के इलाके शामिल हैं.
Uttarakhand: The Meteorological Department has issued a yellow alert for the state for the next 24 hours. Light rain/snowfall along with the possibility of thunder and lightning is expected at altitudes of 3,200 meters and above in Bageshwar, Chamoli, Pithoragarh, Rudraprayag, pic.twitter.com/VbcZhwMIrR
— ANI (@ANI) February 22, 2026
आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में सहमति बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है. एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार यदि चुनाव लड़ने का निर्णय लेते हैं तो उन्हें समर्थन देने पर आघाड़ी के भीतर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने केन्या में सूखे से प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए 30 टन फूड सहायता भेजी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता मोदी से नफरत करते हैं. वो मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. वे मेरी मां का अपमान करने में भी नहीं हिचकिचाते. कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट BJP का इवेंट नहीं था और उस समय कोई भी BJP नेता मौजूद नहीं था. यह एक नेशनल काम था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi flags off Meerut Metro and Namo Bharat Train at Shatabdi Nagar Namo Bharat Station.
From here, PM Modi will undertake a Metro Ride till Meerut South Station. Later, the Prime Minister will inaugurate and dedicate to pic.twitter.com/uYw8pxetwD
— ANI (@ANI) February 22, 2026
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट पर RJD MP मनोज कुमार झा ने कहा कि मैं क्या कहूं? सरकार इस बारे में क्या कह रही है? शाम को एक प्रेस रिलीज आई है, जब पूरे देश में इतना बड़ा कन्फ्यूजन है और एक बड़े सेक्टर में इतना बड़ा गुस्सा है, उसके बाद मुझे नहीं लगता कि जैसी बातचीत होनी चाहिए, वैसी हो रही है. पता नहीं कोई बातचीत हो भी रही है या नहीं.
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. किश्तवाड़ के चटरू इलाके में ये मुठभेड़ हुई. भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ ने 2-3 आतंकवादियों को पकड़ा. सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद का हिस्सा हैं.
मन की बात के 131वें एपिसोड में PM मोदी ने कहा कि हमारे देश में जिन्होंने समाज की भलाई के लिए काम किया है, जिन्होंने अपने अच्छे कामों में जनता को प्राथमिकता दी है, वे हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं. अम्मा जयललिता जी ऐसी ही एक पॉपुलर लीडर थीं. 24 फरवरी को उनकी जयंती है. मैं आज भी तमिलनाडु के लोगों के मन में उनके लिए जो गहरा लगाव था, उसे महसूस करता हूं.
आज असम कांग्रेस के प्रमुख नेता भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की मौजूद रहे.
#WATCH | Guwahati, Assam | Former Assam Congress chief Bhupen Borah joins the BJP in the presence of State BJP President Dilip Saikia, BJP MP Baijayant Panda. pic.twitter.com/VIJcIa2xJ8
— ANI (@ANI) February 22, 2026
दिल्ली के बिंदापुर इलाके में 20 तारीख को हुई फायरिंग की वारदात में क्राइम ब्रांच ने कामयाबी हासिल करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 20 तारीख को दो युवकों ने दोपहर करीब 3:15 बजे एक दुकान के बाहर तीन राउंड फायरिंग की थी.
प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर टीम इंडिया की जीत के लिए खास प्रार्थना की गई. क्योंकि आज T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में उनका मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार आज रूटीन चेकअप के लिए पुणे स्थित रूबी अस्पताल ले जाये गए. जानकारी के मुताबिक, शरद पवार की सेहत पूरी तरह ठीक है. उनका 10 दिनों के दवा का कोर्स पूरा हो गया है. इसके बाद सामान्य जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है.
We are admitting Baba to Ruby Hall, Pune for follow-up tests and hydration.
Thanking all the doctors and healthcare workers.
— Supriya Sule (@supriya_sule) February 22, 2026
भारत मे बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई. पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर बड़ी आतंकी साजिश की प्लानिंग रचने वाले 6 संदिग्ध गिरफ्तार हुए हैं. इनकी गिरफ्तारी तमिलनाडु से हुई है. फिलहाल आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है. आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का आज उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ आएंगे. प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे.
#WATCH | Uttar Pradesh | PM Narendra Modi to visit Meerut to inaugurate and dedicate projects worth around Rs 12,930 crore. PM to inaugurate Indias first Namo Bharat RRTS and dedicate entire DelhiMeerut Namo Bharat Corridor to the Nation
(Preparation visuals from Meerut) pic.twitter.com/tJBBTZweoi
— ANI (@ANI) February 22, 2026
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एसपी अंकिता शर्मा ने बताया, स्थानीय पुलिस को सुबह सूचना मिली कि सत्यवीर उर्फ श्यामवीर, जो यहीं एक कमरे में रहता था, और उसका परिवार दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और पर्दे हटाए तो सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला, और बाकी चार शव बिस्तर पर रजाई के नीचे मिले. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सत्यवीर ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है.
#WATCH | Kasganj, UP: Kasganj SP Ankita Sharma says “… The local police received information at around 6.30 that Satyaveer alias Shyamveer, who lived in a room here, and his family had not come out of the house for 2-3 days. When they reached the spot and removed the curtains, https://t.co/57e5Xbm41Z pic.twitter.com/G7HhdmcN89
— ANI (@ANI) February 21, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी आज मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत रैपिड रेल के विस्तार का उद्घाटन करेंगे. फ्लैग ऑफ कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे तय है. इसके बाद पीएम मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे.
उत्तर प्रदेश के कासगंज: एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए.अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया, हमें यहां पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिनमें एक पुरुष, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. घटनास्थल से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि ताला अंदर से लगा हुआ था और जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला. पोस्टमार्टम के बाद विशेषज्ञ राय ली जाएगी. लोगों से बातचीत करने पर पता चला है कि आर्थिक तंगी इस घटना का कारण हो सकती है. उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.
#WATCH Kasganj, UP: Five members of the same family were found dead inside their house.
Aligarh DIG Prabhakar Chaudhary says, “We received information about the death of 5 people here, which includes one man, his wife, and their three children. From the scene, it appears to be pic.twitter.com/AhII2E45EH
— ANI (@ANI) February 21, 2026
अमेरिकी विदेश उप सचिव (आर्थिक मामलों के लिए) जैकब हेलबर्ग ने ट्वीट किया, अमेरिका और भारत ने एआई अवसरों पर एक द्विपक्षीय संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए हैं, जो निम्नलिखित का समर्थन करते हैं:
एआई के लिए नवाचार-समर्थक दृष्टिकोण: दोनों पक्ष तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने और निवेश को प्रोत्साहित करने वाले नियामक तंत्रों को अपनाने और मुख्यधारा में लाने का संकल्प लेते हैं. उनका लक्ष्य एक विकास-समर्थक नियामक वातावरण का समर्थन करना है जो एआई नवाचार को बढ़ावा देता है और दोनों देशों में डेवलपर्स, कोडर्स, क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स और उन्हें सक्षम बनाने वाले प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित और विश्वसनीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए तेजी से परीक्षण, तैनाती और विस्तार करने में सक्षम बनाता है.
US Under Secretary of State for Economic Affairs, Jacob Helberg, tweets, “The U.S. and India signed a bilateral Joint Statement on AI Opportunity supporting:
A Pro-Innovation Approach to AI:
Both sides pledge to adopt and mainstream regulatory regimes that advance pic.twitter.com/aMBi7qvISe
— ANI (@ANI) February 21, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली और मेरठ के लोगों को बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी आज मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी वहां से मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे और दोपहर करीब एक बजे मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली और मेरठ के लोगों को बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी आज मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी वहां से मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे और दोपहर करीब एक बजे मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही पीएम इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे. मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह दिल्ली दौरे पर हैं. राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के सिलसिले में बीजेपीके शीर्ष नेताओं से बातचीत करने की संभावना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगा. फिर दूसरी भिड़ंत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Feb 22,2026 12:00 AM IST