आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू – TV9 Bharatvarsh

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले टीटीजेड मामले पर गौर करेगा.
संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश दिया है. सुब्रमण्यम स्वामी, अश्विनी उपाध्याय और बलराम सिंह ने याचिका दायर की थी.
संभल की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि संभल की घटना लोकतंत्र पर एक धब्बा है. इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है. जियाउर्रहमान बर्क और वहां के विधायकों पर हत्या का मुकदमा होना चाहिए, जिन्होंने वह आतंक फैलाया. ये लोग ऐसा कर रहे हैं, जैसा बंटवारे के बाद पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश में हुआ. भारत की पहचान खतरे में है.
झारखंड के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा, “गठबंधन सरकार बनेगी… अन्य सभी कारक पार्टी हाईकमान द्वारा तय किए जाएंगे.”
उत्तर प्रदेश के नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि संभल दंगे की जांच सुप्रीम कोर्ट से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने संसद में संभल के मुद्दे को उठाया. सदन स्थगित हो गई लेकिन इस मुद्दे को हम फिर उठाएंगे. मैं संभल जा रहा. वहां पीड़ित परिवारों से मिलूंगा.
संबल में हिंसा को लेकर सपा के स्थानीय सांसद जिया उर रहमान और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है. कुछ वीडियो पोस्ट भी दंगा भड़काने को लेकर पुलिस के हाथ लगे है. सुनियोजित साजिश, दंगा भड़काने और भीड़ इक्कठा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम सीमा में हाउसिंग सोसाइटी के भूमि आवंटन को रद्द कर दिया. CJI संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाया है.
यूपी के संभल में हुए पथराव की घटना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘कोर्ट के आदेश पर वहां (संभल) सर्वे कराया जा रहा था, जो भी घटना हुई है, वह बहुत दुखद है. घटना की जांच कराई जाएगी.’
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी आला कमान को इस्तीफे की पेशकश की है. विधानसभा चुनाव में बुरी हार के बाद नाना ने अपना इस्तीफा भेजा है. हालांकि अभी कांग्रेस आलाकमान ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी. कोर्ट ने केंद्र सरकार को मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए आज तक का समय दिया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछली सुनवाई के दौरान समय की मांग की थी. कोर्ट ने 25 नवंबर को सुनवाई की तारीख तय की थी. जनहित याचिका पर मामले की सुनवाई हो रही है.
कांग्रेस के लोकसभा सांसद आज सुबह 10.30 बजे कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में बैठक करेंगे, जिसमें सदन की रणनीति तैयार की जाएगी.
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अल्पकालिक चर्चा के लिए राज्यसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम के नियम 176 के तहत राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखा है.
मुंबई से सटे नालासोपारा में नगर निगम के डिपो में आग लग गई. इस दौरान 6 बसें जलकर राख हो गईं. घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि जिन बस में आग लगी वो पुरानी थीं. स्क्रैप की बसें थीं. आगजनी की घटना की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जब तक आग को कंट्रोल किया गया तब तक कुल 6 बसें जलकर खाक हो गईं.
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अल्पकालिक चर्चा के लिए राज्यसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 176 के तहत राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखा.
Congress MP Ranjeet Ranjan wrote a letter to the Secretary-General of the Rajya Sabha under Rule 176 of the Rules of Procedure and Conduct of Business in Rajya Sabha, for short short-duration discussion on air pollution in Delhi. pic.twitter.com/PhMabn091C
— ANI (@ANI) November 25, 2024
गुवाहाटी, असम: उपचुनाव में नवनिर्वाचित तीन बीजेपी विधायकों को सम्मानित करने पर असम बीजेपी अध्यक्ष भाबेश कलिता का कहना है, बीजेपी को आखिरकार 64 विधायकों के साथ राज्य में पूर्ण बहुमत मिल गया है. यह बीजेपी के लिए एक ऐतिहासिक फैसला है. इस उपचुनाव से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है.
#WATCH | Guwahati, Assam: On felicitating the three newly elected BJP MLAs in by-elections, Assam BJP President Bhabesh Kalita says, “BJP has finally got an absolute majority in the state with 64 MLAs… This is a historical verdict for BJP… This by-election has boosted our pic.twitter.com/CJJE93lTzd
— ANI (@ANI) November 25, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर NCP-SP प्रमुख शरद पवार का कहना है, निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिस तरह के बयान दिए हैं उससे ध्रुवीकरण होता दिख रहा है.
Karad, Maharashtra | On #MaharashtraElectionResults, NCP-SP Chief Sharad Pawar says, “Certainly, the kind of statements made by the Chief Minister of Uttar Pradesh seem to have led to polarization.” (24.11) pic.twitter.com/oDQvMzjjjN
— ANI (@ANI) November 24, 2024
दिल्ली विधानसभा के एलओपी विजेंद्र गुप्ता का कहना है, आप दिल्ली पर शासन करने में विफल रही है और उसने लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है. दिल्ली में कुप्रबंधन और शासन में अनियमितताएं साबित करती हैं कि आप विधायक अपने काम में विफल रहे हैं. इस सरकार के जाने का समय आ गया है.
#WATCH | Delhi Assembly LoP Vijender Gupta says, “… AAP has failed at governing Delhi and the promises has not fulfilled the promises it made to the people… The mismanagement in Delhi and the irregularities in governance prove that AAP legislators have failed in their pic.twitter.com/jzRlW98rTo
— ANI (@ANI) November 24, 2024
महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ में एक फार्मा फैक्ट्री में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. (स्रोत: ठाणे नगर निगम)
#WATCH Thane, Maharashtra: Fire broke out at a pharma factory in Ambarnath. Fire tenders are at the spot. Further details awaited.
(Source: Thane Municipal Corporation) pic.twitter.com/LSwvHRy3v3
— ANI (@ANI) November 24, 2024
काजी मोहम्मद निज़ामुद्दीन को दिल्ली का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया.
Qazi Mohd Nizamuddin appointed as the AICC In-charge of Delhi pic.twitter.com/QypQVJwObI
— ANI (@ANI) November 24, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (आईसीए) वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ-साथ पीएम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की शुरुआत भी करेंगे.
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. 20 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कई अहम बिल पेश किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सत्र के लिए वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (आईसीए) वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ-साथ पीएम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की शुरुआत भी करेंगे. यूपी के संभल में हिंसा के बाद से जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन ने 1 दिसंबर तक किसी भी बाहरी व्यक्ति के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को शिवसेना गुट का नेता चुन लिया गया है. अब सबकी नजरें बीजेपी के अगले कदम पर टिकी है. नीचे पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें-
Published On – Nov 25,2024 12:08 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News