आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली के मयूर विहार में मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में मिला शव मिला – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में एक शव मिला है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा.
Delhi | A body was found in a car in the parking lot of a mall in Delhi's Mayur Vihar area. The cause of death will only be known after a post-mortem examination: Delhi Police
— ANI (@ANI) February 24, 2026
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के कसरिया पंचायत में कल रात एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें सात लोग (2 चालक दल के सदस्यों सहित) सवार थे. यह घटना स्थल से सुबह की तस्वीरें हैं.
#WATCH | Morning visuals from the site where an air ambulance, with seven people (including 2 crew members) on board, crashed in Kasariya Panchayat, Simariya block of Chatra district, in Jharkhand last night. pic.twitter.com/e24VdP9RcH
— ANI (@ANI) February 24, 2026
मेरठ के एक मकान में आग लगने की वजह से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसमें एक महिला और 5 बच्चे शामिल थे. घर दो मंजिल का था, शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यहां आग लग गई.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज वायनाड दौरे पर जाएंगी. उनका यह दौरा 3 दिनों का रहने वाला है.
गुजरात के राजकोट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई के तहत अब तक 1,119 अवैध निर्माण ढहा दिए गए हैं. कुल करीब 1,500 संपत्तियों को नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से 681 मकान नदी किनारे स्थित थे.
VIDEO | Rajkot, Gujarat: Around 1,500 properties were issued notices, with 1,119 demolished so far, including 681 houses along the riverbank. Nearly 300 more will be cleared tomorrow. The drive remained peaceful with strong local cooperation.
Deputy Municipal Commissioner Mahesh pic.twitter.com/GoMUPaGtGd
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2026
कर्नाटक के तुमकुर जिले में जगदंबा ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं. पुलिस ने 26 लाख रुपये के सोने चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं.
यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काया कैलास ने कहा कि अमेरिका और ईरान खतरनाक तरीके से युद्ध के करीब पहुंच रहे हैं और कूटनीति के लिए समय बहुत कम बचा है. उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और आतंक समर्थन पर चिंता जताई, साथ ही चेतावनी दी कि सैन्य कार्रवाई के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
VIDEO | Informing about the discussions on tensions between the United States of America, and Iran at the Foreign Affairs Council, European Commission Vice Chairman Kaja Kallas (@kajakallas) says the window of diplomacy is very narrow, and the designation of the Revolutionary pic.twitter.com/8fPf0YNOmv
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2026
केरल सरकार ने KINFRA को जमीन अधिग्रहण और औद्योगिक विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये तक स्वतंत्र रूप से कर्ज लेने की अनुमति दी है, जिस पर राज्य सरकार गारंटी देगी.
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस विमान हादसे में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है. चतरा की उपायुक्त (DC) कीर्तिश्री ने इसके बारे में जानकारी दी है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी को देखते हुए राज्य के 11 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. ये बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में होगी. सेवा तीर्थ में यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी. कैबिनेट की पिछली बैठक पुराने पीएमओ साऊथ ब्लॉक में हुई थी.
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. ये बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में होगी. सेवा तीर्थ में यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी. कैबिनेट की पिछली बैठक पुराने पीएमओ साऊथ ब्लॉक में हुई थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ‘किसान महाचौपाल’ में किसानों से बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिन के दौरे पर रवाना होंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध के 4 साल पूरे हो रहे हैं. यूरोपीय यूनियन में शामिल देश रूस पर और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Feb 24,2026 12:07 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News