By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास देर रात से ही बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. यहां हुई पत्थरबाजी के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुबह भी मौके पर कई अधिकारी मौजूद हैं.
केंद्र सरकार एंटीबायोटिक्स के गलत इस्तेमाल और ज्यादा इस्तेमाल को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार चाहती है कि एंटीबायोटिक की पैकेजिंग पर खास रंग, कोड या साफ निशान हों ताकि मरीज और फार्मासिस्ट उन्हें आसानी से पहचान सकें. एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की बढ़ती समस्या को देखते हुए एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा.
रूस और यूक्रेन के बीच चल संघर्ष को खत्म करने की दिशा में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई है. बैठक के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सहयोगी देशों के साथ पेरिस में हुई सुरक्षा बैठक रूस का यूक्रेन पर आक्रमण रोकने और शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
अगले साल अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ गई है. उन्होंने हाउस रिपब्लिकन कॉकस रिट्रीट में चेतावनी दी कि अगर नवंबर में रिपब्लिकन पार्टी हाउस में अपना बहुमत बनाए रखने में नाकाम रहती है, तो डेमोक्रेट उन पर महाभियोग लगाकर उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा देंगे.
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी जमकर प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मंगलवार को एक सभा के दौरान अजित पवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एनसीपी की बात करें तो शरद पवार ने अजित पवार को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. जो अपने चाचा का ना हुआ, वो लातूर का होता?
महाराष्ट्र के पालघर में, एक मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा को कथित तौर पर एक दूसरी छात्रा ने जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया. घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में हंगामा किया. इसके बाद कॉलेज के एक टीचर और हॉस्टल वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सोनम वांगचुक की रिहाई को चुनौती वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सोनम पिछले तीन महीने से अधिक दिनों से जोधपुर जेल में बंद हैं.
बीएमसी चुनाव को लेकर एनसीपी अजित पवार गुट आज अपना मेनिफेस्टो जारी करेगा. सिद्धरमैया कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे डी. देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. उर्स ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में 7 साल और 239 दिन सेवा की थी. सिद्धरमैया बुधवार को 7 साल और 240 दिन पूरे कर लेंगे. सोनम वांगचुक की रिहाई को चुनौती वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सोनम पिछले तीन महीने से अधिक दिनों से जोधपुर जेल में बंद हैं. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में बांके बिहारी मंदिर से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी. भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) को अपनी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ जमा करने के लिए जो समय दिया था, उसका आज आखिरी दिन है. मामला Grok के जरिए अश्लील, अभद्र और गैरकानूनी कंटेंट से जुड़ा है. आवारा कुत्तों के मामलों पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारी की बेंच इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करेगी. इसके अलावा अरावली मामले पर भी सुनवाई होगी. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Jan 07,2026 12:01 AM IST