आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली-NCR में NIA की बड़ी कार्रवाई, टेरर-गैंगस्टर्स नेटवर्क को लेकर रेड – TV9 Bharatvarsh

दिल्ली-एनसीआर में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने टेरर-गैंगस्टर्स नेटवर्क को लेकर छापेमारी की है. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल समेत दर्जन भर से ज्यादा ठिकानों पर रेड पड़ी है. जेल में बंद गैंगस्टर्स के गुर्गों और करीबियों पर एक्शन हुआ है.
जम्मू में NSG की टास्क फोर्स की तैनात होगी. आतंकी हमलों के मद्देनजर सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है.
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बिहार विधानसभा में प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर विपक्षी नेता सदन में हंगामा कर रहे हैं. विपक्षी सदस्य वेल में पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं.
गौतम अडानी और संभल हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है. जमकर नारेबाजी हो रही है.
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मौलाना गुलाम रसूल बलियावी और हर्षवर्धन सिंह को तत्काल प्रभाव से JDU का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है.
National President of Janata Dal (United) Nitish Kumar (Bihar CM) has appointed Maulana Ghulam Rasool Baliawi and Harshvardhan Singh as the National General Secretaries of the Janata Dal (United) with immediate effect. pic.twitter.com/FvgtUFOO20
— ANI (@ANI) November 27, 2024
अडानी मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि जेंटलमैन को अरेस्ट होना चाहिए.
यूपी के संभल में इंटरनेट पर 24 घंटे के लिए और पाबंदी लगाई गई है. यहां 48 घंटे से ज्यादा से नेट बंद है. पुलिस ने हिंसा में शामिल 100 दंगाईयों की पहचान की है, जिनके पोस्टर पुलिस चौराहों पर लगाएगी.
EVM के मुद्दे पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब बीजेपी ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे. इस देश में ईवीएम एक धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो बीजेपी को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी.
बांग्लादेश के हालात पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यूनुस सरकार में बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो. बांग्लादेश सरकार हिदुओं की सुरक्षा के लिए कमद उठाए.
महाराष्ट्र के लिए बीजेपी जल्द पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगी. पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पर भी विधायकों की बैठक होगी और इसके बाद इसके बाद इस बात का ऐलान हो जाएगा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा.
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर अब तक 8 FIR दर्ज की गई है. 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 100 से ज्यादा आरोपियों की पहचान की गई है. पुलिस ने मोबाइ, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से आरोपियों की पहचान की.
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जबकि CPCB के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.
तमिलनाडु में लगातार बारिश के कारण तिरुचिरापल्ली जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने आज जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश की घोषणा की है.
यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की कार पहले डिवाइडर से टकराई और बाद में ट्रक से टकराई. सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से लौट रहे थे. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह 4 बजे यह हादसा हुआ.
बजरंग पूनिया पर बड़ी कार्रवाई हुई है. नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन्हें 4 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के तत्वाधान में 27 नवंबर को एक अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है. मथुरा के वृंदावन में होने वाली इस धर्म संसद में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे संत भी शामिल होंगे.
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन हिंसक हो गया है. पीटीआई नेता समेत 10 लोगों की मौत हो गई है. उधर, सेना ने बुशरा बीबी के कंटेनर में आग लगा दी. मगर घटना के वक्त बुशरा दूसरी गाड़ी में थीं.
जम्मू में टेटर मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. जम्मू के चार जिलों में 56 जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की है. लश्कर और जैस से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की. पुंध में 12 और राजौरी में 9 जगहों पर रेड पड़ी है. छापे में संदिग्धों के पास से हथियार और दस्तावेज बरामद हुआ है.
आज दोपहर 3 बजे वक्फ बोर्ड पर बनी JPC की बैठक होगी. इस बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे. समिति के सदस्य बिल पर संधोधन दे सकते हैं.
ईरान की सेना ने लेबनान और इजराइल के बीच हुए युद्धविराम को लेकर पोस्ट कर कहा, लेबनान और जायोनी के बीच किसी भी शांति समझौते की परवाह किए बिना हमारी जवाबी कार्रवाई होगी. उनकी चीखें बर्लिन, लंदन और वाशिंगटन में सुनी जाएंगी.
Our retaliation will occur regardless of any peace agreement between Lebanon and the Zionist entity.
Their screams will be heard in Berlin, London, and Washington.#OpTruePromise3
— Iran Military (@IRIran_Military) November 26, 2024
यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि यह समझौता “दोनों देशों के लोग जो हिंसा और पीड़ा महसूस कर रहे थे उसको समाप्त कर सकता है.
पाकिस्तान में इस समय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. जोकि देखते ही देखते हिंसक हो गया है. PTI ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर के कहा, सैकड़ों लोगों के मारे जाने और हजारों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका के साथ, इस्लामाबाद एक युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. सीएम यहां महाकुंभ मेले के लिए चल रहे कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही वो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 136वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे.
प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बात की और लेबनान में युद्धविराम समझौते के लिए अमेरिका की भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद किया.
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि लेबनान के साथ किन शर्तों के साथ वो युद्धविराम करने जा रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा, अगर हिजबुल्लाह युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करता है तो हम अटैक करेंगे.
עדכון חשוב ממני אליכם >> pic.twitter.com/wXKsh0zkK0
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) November 26, 2024
उदयपुर में इस समय राजघराने में घमासान मचा हुआ, राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह को दर्शन करने से रोका गया, इसी के बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. अब उदयपुर जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल ने आदेश जारी किया है. भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत उदयपुर शहर के जगदीश चौक से 500 मीटर तक की दूरी तक एक स्थान पर समूह में 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, विभिन्न प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा.
Udaipur District Magistrate Arvind Poswal issued a prohibitory order under Section 163 of the Indian Penal Code in a radius of 500 meters from Jagdish Chowk in Udaipur city till further orders
There will be a ban on gathering of 5 or more people in a group at one place, display pic.twitter.com/HOE90JhhJI
— ANI (@ANI) November 26, 2024
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष विराम की घोषणा की है. इसी के बाद दोनों देशों के बीच पिछले 1 साल से चल रही जंग थम जाएगी.
आज सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी. 26 नवंबर को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ है और इस वजह एक से विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया
लोकसभा और राज्यसभा में शीतकालीन सत्र की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे के बाद से शुरू होगी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज जाएंगे. इस दौरान वो महाकुंभ मेले के लिए चल रहे कार्यों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भी हिस्सा लेंगे. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के तत्वाधान में आज एक अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है. मथुरा के वृंदावन में होने वाली इस धर्म संसद में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे संत भी शामिल होंगे. दिल्ली हाई कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में आईएएस स्टडी सर्कल में जल सैलाब से हुई तीन छात्रों की मौत के मामले की जांच करने वाले अधिकारी को बदलने की मांग करने वाली याचिका पर सीबीआई को नोटिस के बाद इस मामले की सुनवाई आज होगी.नीचे पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट्स
Published On – Nov 27,2024 12:04 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News