आज की ताजा खबर LIVE: फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत दर्जनों घायल – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
फिलीपींस में 6.9 तीव्रता के साथ जोरदार भूकंप आया है. खबरों के मुताबिक भूकंप के कारण इमारतें ढह गईं और कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही दर्जनों घायल हैं.
गाजा में मानवीय एजेंसियों का कहना है कि इजराइली हमलों ने कई किलोमीटर लंबे जल आपूर्ति नेटवर्क को नष्ट कर दिया है. कुओं और पाइपलाइनों के नष्ट होने से गाजावासियों की दैनिक कठिनाइयां और भी बढ़ गई हैं, जो पहले से ही बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
तमिलनाडु के मंत्री एसएम नज़र और सीवी गणेशन ने कल चेन्नई के एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर स्टील आर्च गिरने से घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए स्टेनली सरकारी अस्पताल का दौरा किया.
दिल्ली सरकार कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के समुचित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक शिकायत समितियों (आईसीसी) के गठन के आंकड़े संकलित करने हेतु सभी सार्वजनिक और निजी संगठनों का सर्वेक्षण कर रही है.
नरंद्र मोदी महाअष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली के चित्तरंजन पार्क दुर्गा पूजा समारोह में हिस्सा लेने पहुंच. बता दें, चित्तरंजन पार्क बंगाली संस्कृति से अपने गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है.
Today, on the auspicious occasion of Maha Ashtami, I went to Delhis Chittaranjan Park to take part in the Durga Puja celebrations. Chittaranjan Park is known for its strong association with Bengali culture. The celebrations truly reflect the spirit of unity and cultural vibrancy pic.twitter.com/Eu59ZY9J0C
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में विदर्भ संस्कार भारती के कार्यक्रम में संबोधित किया. उन्होंने कला के उद्देश्य पर बोलते हुए कहा कि हमारे यहां कला केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के दर्शन को प्रतिबिंबित करने वाली और संस्कार निर्माण का साधन है.
पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी के आज बुधवार को कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि जोशी ने कुछ दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता ने साल 2021 में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को ‘गलत तरीके से संभालने’ को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी. ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. इस साल जून में वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे. वह बीजेपी के टिकट पर 2 बार विजयी हुए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान खासतौर से डिजाइन किया गया एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी भी करेंगे, जिसमें राष्ट्र के प्रति संघ के योगदान को दर्शाया जाएगा. मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे. इस मौके पर खासतौर से डिजाइन किया गया एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे. वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा ​​के निधन पर आज एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. दूसरी ओर, चेन्नई के एन्नोर थर्मल पावर स्टेशन की एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने से 9 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. मरने वाले सभी मजदूर असम के रहने वाले थे. देश-दुनिया की और सभी खबरों पर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Oct 01,2025 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News