By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
सरकार ने मिडिल ईस्ट के हालात को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. राहुल गांधी ने इसमें शामिल नहीं होने का ऐलान किया है. परिसीमन आयोग विधेयक और संवैधानिक संशोधन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने आज अनुमोदन के लिए रखा जा सकता है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बंगाल दौरे पर हैं. आज वो राज्य की समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद कोलकाता में पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रबंधन टीम से मिलेंगे. बूथ स्तर की तैयारियों और चुनाव व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करेंगे. बरेली के डीएम और एसएसपी आज इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने पेश होंगे. सोमवार को हाई कोर्ट ने एक मकान के भीतर नमाज पढ़ने की अनुमति ना देने के एक मामले की सोमवार के दौरान ये आदेश दिया था. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…