By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध आतंकी गतिविधि देखी गई, जिसके बाद सतर्क जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई. सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि इलाके में ऑपरेशन जारी है और आतंकियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास कपूरथला हाउस पहुंचे. उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इससे पहले चुनाव आयोग की टीम ने कपूरथला हाउस की तलाशी ली थी.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में आज 2.7 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के पास था, इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी. भूकंप का समय रात 7:31:35 था. राहत की बात यह है कि इस भूकंप से कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया. आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतज़ार कर रही है!’ राहुल ने यह टिप्पणी केजरीवाल द्वारा यमुना सफाई के वादों को लेकर की है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास कपूरथला हाउस के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
#WATCH दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास कपूरथला हाउस के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई। pic.twitter.com/zxZvWOTeJn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे, जहां महाकुंभ के दौरान भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन से इलाज की जानकारी ली. प्रशासनिक स्तर पर घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है. महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ मचने की खबर सामने आई थी, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए थे. प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. राशिद इंजीनियर ने आगामी संसद सत्र में शामिल होने के लिए 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक अंतरिम जमानत या कस्टडी पैरोल की मांग की है. हाईकोर्ट इस मामले में जल्द सुनवाई करेगा. राशिद फिलहाल टेरर फंडिंग से जुड़े आरोपों में जेल में बंद हैं और उनकी याचिका पर अब NIA की प्रतिक्रिया का इंतजार है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल पर जमकर हमलो बोला. उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के लिए वो झूठ बोलना बंद करे. वो कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना जी के जल में जहर मिलाया है, अरविंद केजरीवाल कौन-सा ज़हर मिलाया है? कौन सी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है? उसका नाम बताइए. आप कह रहे हैं कि जहर मिलाया हुआ पानी आपने रोक दिया. यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आती है लेकिन, आप बताइए दिल्ली के किसी गांव में बाढ़ आई है क्या?.
दिल्ली में सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कचरा फेंककर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. मालीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली कूड़ेदान में बदल गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह न तो केजरीवाल के गुंडों से और न ही पुलिस हिरासत से डरती हैं.
महाकुंभ के सेक्टर 22 में भीषण आग लग गई है. कई पंडाल जलकर खाक हो गए हैं.
यूपी के DGP प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज सिंह प्रयागराज पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने हादसे वाली जगह का दौरा कर पूरी स्थिति का जायजा लिया.
महाकुंभ हादसे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जितना प्रचार हुआ उतना इंतजाम नहीं हुआ. 25 लाख कम है और देना चाहिए. जो लोग लापता हैं उनके नाम भी बताना चाहिए.
कांग्रेस के जसबीर बंटी चंडीगढ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विकासपुरी से ट्रक भरकर केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने के लिए निकली हैं. विकासपुरी की सड़क साफ कर सारा कूड़ा केजरीवाल के घर फेंका जाएगा
वक्फ संशोधन विधेयक से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी गई.
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे भीम आर्मी के करीब 20 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
यमुना में जहर घोलने के आरोप पर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से कल 11 बजे तक दोबारा जवाब मांगा है. चुनाव आयोग ने कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा पर तथ्यात्मक जवाब दें. आयोग ने कहा कि यमुना में अमोनिया का मुद्दा नरसंहार से जोड़ा जाए.
लैंड फॉर जॉब घोटाले में सीबीआई को एक और पूर्व सरकारी अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मिली है. CBI ने राउज एवन्यू कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी की जानकारी दी. कोर्ट ने मामले में दायर सप्लीमेंट्री चार्ज शीट पर संज्ञान लेने के लिए सुनवाई की तारीख तय की. कोर्ट 7 फरवरी को मामले पर अगली सुनवाई करेगा. इस मामले में लालू एंड फैमिली भी आरोपी हैं.
राहुल गांधी दोपहर 1 बजे गालिब ऑडिटोरियम जाएंगे. यहां वो दलित इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात करेंगे.
चंडीगढ़ के सिटिंग मेयर कुलदीप कुमार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है. अब वो नगर निगम चुनाव में वोट डाल सकेंगे.
वक्फ बिल पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट आज लोकसभा स्पीकर को सौंपी जाएगी. सुबह 10:35 बजे जेपीसी के सभी सदस्य अध्यक्ष जगदंबिका पाल के साथ मिलकर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की मसौदा रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे. स्पीकर की मंजूरी के बाद ड्राफ्ट रिपोर्ट अगले हफ्ते सदन के पटल पर रखी जाएगी.
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आंगनवाड़ी में खरीदी घोटाला हुआ है. इसको लेकर राज्य सरकार ने जांच कमेटी गठित की है.
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास बड़ा विमान हादसा हो गया है. विमान में 60 लोग सवार थे. विमान अमेरिकी शहर कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था. कनाडा एयर का विमान था.
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें भगदड़ को लेकर रिपोर्ट तलब करने की मांग की गई है. जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है. इसके अलावा बड़े आयोजनों को लेकर गाइडलाइंस जारी करने की भी मांग की गई है. महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गईहै जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हैं.
शाही जामा मस्जिद हिंसा मामले की जांच जारी है. न्यायिक जांच आयोग की टीम आज फिर संभल जाएगी. टीम इस मामले में बयान दर्ज करेगी.
महाकुंभ में हादसे की वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है. उन्हें चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली आना था लेकिन अब वह नहीं आएंगे.
दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदिया फिर से लागू हो गई हैं. बढ़ते प्रदूषण की वजह से यह फैसला लिया गया है.
महाकुंभ हादसे के बाद योगी सरकार अलर्ट हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी आज प्रयागराज जाएंगे. महाकुंभ हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इजरायल और हमास के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत, गुरुवार को हमास एक महिला समेत तीन इजरायली और पांच थाई बंधकों को रिहा करने वाला है. युद्धविराम समझौते के तहत इजरायल भी 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.
प्रयागराज में महाकुंभ में हुई भगदड़ के कारण 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, इस भगदड़ पर सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी. इस दौरान वे भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदना सभी मृतकों के परिजन के साथ है.
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में हुई घटना अत्यंत दु:खद है, मर्माहत करने वाली है।
मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि व मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं… pic.twitter.com/IuJ8Sz2GTh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
दिल्ली चुनाव में यमुना में जहर घोलने का विवाद छिड़ा हुआ है, केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से हरियाणा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम कैसे यमुना में जहर घोल सकते हैं. इस तरह के बयान AAP की छोटी मानसिकता उदाहरण हैं.
दिल्ली विधानसभा में आज बीजेपी की ओर से ताबड़तोड़ प्रचार अभियान किया जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे. यहां के आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं. वहीं, बीजेपी की ओर से परवेश वर्मा मैदान में हैं. इसके अलावा, अमित शाह रोहिणी, वजीरपुर और शालीमार बाग में भी चुनाव रैली को संबोधित करेंगे.
आज देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के तौर पर शहीद दिवस मनाया जा रहा है. आंध्र प्रदेश सरकार ‘व्हाट्सएप गवर्नेंस’ लॉन्च करेगी. इस ऐप के लॉन्च होने के बाद लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दिल्ली चुनाव में बीजेपी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी रैलियां रोहिणी, वजीरपुरा, शालीमार बाग और नई दिल्ली में होंगी. इस बीच, बिहार के पटना में BPSC अभ्यर्थियों ने महा प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके अलावा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत होगी जिसका मीडिया पार्टनर TV9 है. TV9 के CEO बरुण दास भी इसे संबोधित करेंगे. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – Jan 30,2025 12:09 AM