आज की ताजा खबर LIVE: Compromised PM के राज में शांतिपूर्ण विरोध करना ही सबसे बड़ा अपराध: राहुल गांधी – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
आज भारत में Compromised PM के राज में शांतिपूर्ण विरोध करना ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है।
सोचिए – मुद्दा कोई भी हो, अगर आप सत्ता के
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 26, 2026
हैदराबाद के जुबली हिल्स में रोड नंबर 36 पर मांगल्या गौरी साड़ी शोरूम में आग लग गई है. अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का काम कर रही हैं.
बिहार के अररिया में कहा कि हमने चुनाव में बिहार की जनता से वादा किया था कि हम बिहार को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे. इसका मतलब केवल मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना नहीं है. हम कृतसंकल्पित हैं कि एक-एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुनकर बाहर भेजने का काम करेंगे.
AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिव निगम भंडारी की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है. कल फैसला सुनाया जाएगा.
हैदराबाद के जुबली हिल्स में रोड नंबर 36 पर मंगल्या गौरी साड़ी शो रूम में भीषण आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.
महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम कार्यालय में नमाज पढ़ने पर FIR दर्ज हुई है. 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. पुलिस का कहना है कि नगर निगम कार्यालय में बिना अनुमति के एकत्र होकर नमाज पढ़े जाने की घटना के संबंध में जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की किताब के उस चैप्टर पर बैन लगाया, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र है. सुप्रीम कोर्ट ने किताब की कॉपी के प्रकाशन और डिजिटल रूप से साझा करने पर रोक लगाई. साथ ही फिजिकल कॉपी को जब्त करने का आदेश दिया.
पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल (27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक) से भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने दौरे के बारे में बताया, प्रधानमंत्री कार्नी का भारत का यह पहला आधिकारिक दौरा है. 27 फरवरी को पीएम कार्नी मुंबई पहुंचेंगे. अगले 2 दिनों में, वे अलग-अलग बिजनेस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान भारतीय और कनाडाई CEOs, इंडस्ट्री और फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स, इनोवेटर्स, शिक्षकों के साथ-साथ भारत में मौजूद कनाडाई पेंशन फंड्स से बातचीत करेंगे.
NCERT किताब विवाद में NCERT की ओर से पेश एसजी तुषार मेहता ने कहा कि वह इस मामले में बिना शर्त माफी मांगते हैं. इस पर सीजेआई ने कहा कि यह एक साज़िश भी हो सकती है. हम बिना शर्त माफी अभी स्वीकार नहीं करेंगे. वरना भविष्य में कोई भी ऐसा करेगा. हम इस संस्थान की गरिमा को नुक़सान नहीं पहुंचने दे सकते.
अनिल अंबानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंच गए हैं. कल ही ईडी ने मुंबई में उनका पाली हिल्स का घर अस्थायी रूप से अटैच किया था. उनके घर की कीमत 3700 करोड़ से ज्यादा है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गैर-कानूनी तरीके से रह रही बांग्लादेशी निवासी महमूदा बेगम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उसने अपनी पहचान बदलकर और एक स्थानीय व्यक्ति मुहम्मद मशरूफ से शादी करके भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए. महमूदा बेगम 3 फरवरी, 2021 को 3 महीने के वीजा पर बांग्लादेश से भारत आई थी. महमूदा ने हापुड़ में बेगम रानी नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए. उनके पति मोहम्मद मशरूफ के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. पुलिस को वीजा, पासपोर्ट, बांग्लादेशी करेंसी, दो सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुए हैं. पुलिस बेगम महमूदा और उसके पति की तलाश कर रही है.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक समिति का गठन किया है, जिसका मकसद उन वजहों की जांच करना है जिनके आधार पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की मांग की गई है. इस समिति में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार के अलावा, बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस चंद्रशेखर और कर्नाटक हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बीवी आचार्य को रखा गया है.
दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी IYC (इंडियन यूथ कांग्रेस) कार्यकर्ताओं सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को मेडिकल जांच के लिए हरियाणा के अंबाला सिविल अस्पताल ले आई. इन तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया है. मेडिकल टेस्ट के बाद पुलिस इनको लेकर दिल्ली आएगी.
शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विवाद बढ़ने के बाद NCERT अब वापस ली गई क्लास 8 सोशल साइंस पार्ट 2 टेक्स्टबुक की 38 कॉपियां वापस लेने की कोशिश में लगा है, जो बिक गई थीं. जबकि छपी 2.25 लाख कॉपियों में से 2,24,962 इन्वेंट्री में रह गईं और उन्हें वेयरहाउस में वापस भेज दिया गया है.
जापान के यामानाशी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.
दिल्ली पुलिस की टीम हिमाचल से हरियाणा के पंचकूला में दाखिल होने के बाद पंजाब के जीरकपुर इलाके में दाखिल हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस का इस पूरे विवाद में पड़ने का कोई इरादा नहीं है और ना ही पंजाब पुलिस के द्वारा दिल्ली पुलिस के काफिले को रोकने का कोई डिप्लॉयमेंट है. ऐसे में दिल्ली पुलिस की टीम हरियाणा से आगे दिल्ली की ओर बढ़ रही है.
केरल के कन्नूर जिले में कन्नूर टाउन पुलिस ने राज्य की स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज पर कथित हमले के सिलसिले में कांग्रेस के केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) के 5 नेताओं पर हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है. कन्नूर टाउन पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, टाउन पुलिस ने KSU कन्नूर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एमसी अथुल, जिन्होंने रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, KSU डिस्ट्रिक्ट ट्रेज़रर अक्षय मट्टुल, और KSU नेताओं सीएच मुबाज़, बिथुल बालन और मोहम्मद यासीन के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है.
शिमला में दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच बहस के बाद पूरे विवाद को लेकर दिल्ली के एक पुलिसकर्मी ने बताया, “हम अब यहां से जा रहे हैं,” जब उनसे पूछा गया कि क्या शिमला पुलिस ने दिल्ली की सभी गाड़ियों को छोड़ दिया है, तो उन्होंने हां में सिर हिलाया.
जापान: यामानाशी जाते समय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी के पैर छुए और श्लोक पढ़े. बाद में, मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भेंट की.
Japan | On the way to Yamanashi, UP CM Yogi Adityanath met people and children of Indian origin living in Japan and talked to them… The children touched CM Yogi’s feet and recited shlokas. Later, the CM gifted chocolates to the children. pic.twitter.com/F5Yw5NNAEK
— ANI (@ANI) February 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 8 की NCERT किताब पर स्वतः संज्ञान लिया है. अब इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी. जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी बेंच में शामिल हैं.
पीएम मोदी के इजराइल दौरे का आज दूसरा दिन है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा और समझौते होंगे.
शिमला स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-II) की अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहरू से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया.तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब 1 बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया.
#WATCH | Additional Chief Judicial Magistrate (ACJM-II) court in Shimla granted transit remand to three accused arrested by the Delhi Police from Rohru in Shimla district.
The three accused, Saurav, Arbaaz and Siddharth, were produced at around 1.00 am at the residence court of pic.twitter.com/VSyEK2Mr1u
— ANI (@ANI) February 25, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा पर भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा, यह हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ था. इजराइल के लोग प्रधानमंत्री मोदी के यहां आने से बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने भारतीय जनता की ओर से दिल से बात की. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी से बात की और अब वे साथ में भोजन कर रहे हैं. यह एक लंबी बातचीत थी. हमारे रक्षा संबंधों को बेहतर बनाने और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे नए क्षेत्रों में हमारे संबंधों का विस्तार करने पर चर्चा करने का अवसर मिला. हम आगे होने वाली विस्तारित बैठक का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें समझौतों की घोषणा की जाएगी. आर्थिक क्षेत्र में हम जो मुख्य कार्य करना चाहते हैं, उनमें न केवल मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करना शामिल है, जिस पर हम अभी बातचीत कर रहे हैं, बल्कि दोनों देशों के वित्तीय क्षेत्रों को आपस में जोड़ना भी शामिल है.
#WATCH | Jerusalem, Israel | On Prime Minister Narendra Modi’s visit to the country, Ambassador of Israel to India, Reuven Azar, says, “This was really a peak in our relations… The people of Israel are excited to have Prime Minister Modi here. He spoke from his heart in the pic.twitter.com/efiS7T9NJu
— ANI (@ANI) February 25, 2026
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट किया, हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया.(वीडियो स्रोत: बेंजामिन नेतन्याहू/X)
#WATCH | Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu tweets in Hindi, “Before our joint dinner, I surprised my friend Prime Minister Modi by wearing traditional Indian attire.”
(Video Source: Benjamin Netanyahu/X) pic.twitter.com/Re9nN3STXS
— ANI (@ANI) February 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 8 की NCERT किताब पर स्वतः संज्ञान लिया है. अब इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच आज सुनवाई करेगी. जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी बेंच में शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज गुरुवार को दूसरा दिन है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होनी है. इस दौरान पीएम मोदी और इजराइली पीएम नेतन्याहू के बीच रक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा और समझौते होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 8 की NCERT किताब पर स्वतः संज्ञान लिया और आज की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कड़ी फटकार लगाई. सीजेआई ने कहा कि हम अभी माफी स्वीकार नहीं करेंगे. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी बेंच में शामिल हैं. वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से भारत यात्रा पर आ रहे हैं. कार्नी 2 मार्च तक भारत में रहेंगे. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Feb 26,2026 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News