आज की ताजा खबर LIVE: JK: नवयुग टनल के पास भारी बर्फबारी, आवाजाही के लिए NH 44 बंद – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
उत्तर प्रदेश में आज बैंकों की हड़ताल है और सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे. बैंककर्मी पांच दिन के कार्य दिवस की मांग पर अड़े हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आंदोलन का ऐलान किया है.
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) नवयुग टनल के अंदर और आसपास ताजा बर्फबारी की वजह से बंद हो गया है.जम्मू से श्रीनगर और इसके विपरीत किसी भी गाड़ी को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच के लिए जांच कमेटी गठित की है. अलंकार को यूपी सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. जांच के दौरान अलंकार शामली DM कार्यालय से अटैच रहेंगे. मामले की जांच के लिए बरेली के मंडलायुक्त को जांच अधिकारी बनाया है.
राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हरियाणा नंबर की अर्टिगा कार हादसे का शिकार हुई. कार में सवार 5 लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक कई किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ लाया.
जम्मू और कश्मीर में डोडा उपायुक्त हरविंदर सिंह ने कहा, “एक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि डोडा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होगी, और मंगलवार को पूरे दिन बर्फबारी होने की उम्मीद है. डोडा और प्रेम नगर जैसे निचले इलाकों में भी बर्फबारी की आशंका है. जो लोग कच्चे घरों में रहते हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें स्थानीय प्रशासन से संपर्क करना चाहिए, और इसके लिए हमारे कंट्रोल रूम सक्रिय हैं. सड़कों को साफ करने और बिजली बहाल करने का काम भी चल रहा है. बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं, इसलिए हम लोगों के संपर्क में हैं ताकि अगर उन्हें कोई दिक्कत हो तो वे हमसे संपर्क कर सकें.”
हज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जायरीन को स्वयं खाना बनाने की सुविधा नहीं मिलेगी। खाना बनाने के दौरान आग लगने की आशंका बनी रहती है. यह जानकारी कानपुर तंजीम खुद्दाम आजमीन-ए-हज की ओर से बांसमंडी स्थित हाल में लगाए गए हज प्रशिक्षण शिविर में दी गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ट्रेड डील में देरी दक्षिण कोरिया को धमकाया है. ट्रंप ने दक्षिण कोरिया पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है ट्रंप मानना है कि दक्षिण कोरिया की संसद अमेरिका के साथ हुए अपने समझौते का पालन नहीं कर रही है। इसलिए वे सख्त कदम उठा रहे हैं.
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में खतरनाक सर्दी का तूफान आया है. इस कारण भारी बर्फबारी, जमा देने वाली ठंड और बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है. अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबर है. इस तूफान की वजह से अमेरिका के अर्कांसस से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 2100 किलोमीटर के इलाके में बर्फ जम गई है. इन इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने यूक्रेन पर अपने देश के आगामी चुनावों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया और यूक्रेनी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया. ऑर्बन का यह कदम उनके लंबे समय से चल रहे एंटी-यूक्रेन अभियान का हिस्सा माना जा रहा है.
मंगलवार यानी आज बैंकों में हड़ताल रहेगी, तमाम शाखाओं में कामकाज पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है. इस बीच ग्राहक सेवाएं बिना रुकावट चलती रहेंगी. हालांकि हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं में कामकाज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कई कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे.
उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का प्रकरण बड़ा होता जा रहा है. अब इस पूरे मामले में बरेली डीएम अविनाश सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में किराए के कमरे में रह रहे फैक्टरी कर्मी अनिल की जलकर मौत हो गई। पुलिस मोबाइल बैटरी फटने से आग लगने की आशंका जता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की जांच की मांग की है।
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुरमंगळवेढा मार्ग पर दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुंबई-ठाणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत कुछ कर्मचारी छुट्टी के दौरान तुळजापुर और अक्कलकोट दर्शन के लिए आए थे. सभी यात्री डोंबिवली निवासी बताए जा रहे हैं. दर्शन के बाद ये सभी आज रात 9 बजे के बाद पंढरपुर होकर मुंबई लौटने वाले थे. मंगळवेढा के पास क्रूजर वाहन और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
भारत और यूरोपीय यूनियन ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है. इस समझौते की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी. समीक्षा प्रक्रिया के बाद इस महत्वपूर्ण समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 30 जनवरी के बीच गोवा में आयोजित होने वाले इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन का आज वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बजट सत्र की रणनीति को लेकर लोकसभा और राज्यसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी. इस बैठक में 28 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान एनडीए सरकार को घेरने की रूपरेखा तैयार की जाएगी. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Jan 27,2026 12:01 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News