भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर में आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। बैंकिंग, सीमेंट, मेटल, फाइनेंस और गेमिंग सेक्टर की कंपनियों में बड़े फैसले और निवेश देखने को मिले हैं, जिनका असर निवेशकों और बाजार पर पड़ सकता है। आइए देखें इनमें क्या कुछ अपडेट हैं…
भारत के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पत्र में साफ किया है कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर कुछ घटनाक्रम और प्रथाएं उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले के पीछे और कोई सामग्री कारण नहीं है। यह घटनाक्रम बैंकिंग जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शेयर प्राइस ट्रेंड: HDFC Bank के शेयर बुधवार को 842 रुपये पर बंद हुए। इसमें 0.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस साल अबतक इसमें 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
देश की प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निवेश किया है। कंपनी ने सनशोर सोलरपार्क सेवन प्राइवेट लिमिटेड में 26.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है। इस डील के तहत अल्ट्राटेक 19.2 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।
शेयर प्राइस ट्रेंड: अल्ट्राटेक के शेयर बुधवार को करीब 1 फीसद ऊपर 11225 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, इस साल इसमें 5.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
माइनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड एक बार फिर अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है। कंपनी के बोर्ड की 23 मार्च 2026, सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार और अनुमोदन किया जाएगा। अगर यह डिविडेंड घोषित होता है, तो इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 28 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। कंपनी के शेयरधारकों की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं।
शेयर प्राइस ट्रेंड: बुधवार को शेयर मार्केट में तेजी के बावजूद वेदांता के शेयर 3 फीसद टूटकर 678 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, इस साल अबतक इसने 12.50 पर्सेंट का रिटर्न भी दिया है।
गोल्ड लोन देने वाली प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मण्णापुरम फाइनेंस को बड़ी राहत मिली है। कंपनी ने बताया कि उसे वैश्विक निवेशक बेन कैपिटल के निवेश के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से सभी जरूरी मंजूरी मिल गई है। बेन कैपिटल कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों में संयुक्त नियंत्रण हासिल करेगा, जो उसके 4,385 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की दिशा में एक अहम कदम है।
शेयर प्राइस ट्रेंड: मण्णापुरम के शेयर बुधवार को 5.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 271.35 रुपये पर बंद हुए। इस साल अबतक इसने करीब 14 फीसद का निगेटिव रिटर्न दिया है।
हाइनेकेन और किंगफिशर जैसे ब्रांडों की मालिक यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (UBL) को उत्तर प्रदेश में अपना नया कारखाना लगाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। यह ग्रीनफील्ड ब्रुअरी उन्नाव जिले में स्थित इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में स्थापित की जाएगी। इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.3 मिलियन हेक्टोलीटर होगी, जिससे कंपनी को उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
शेयर प्राइस ट्रेंड: यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड के शेयर बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 1615 रुपये पर बंद हुए। इससाल अबतक इस स्टॉक ने महज 0.43% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में ‘कुछ अलग’ पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play