—विज्ञापन—
IPL Mock Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर यानी कल होने वाला है. नीलामी के लिए सभी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और अबू धाबी में ज्यादातर टीमें पहुंच चुकी हैं. नीलामी से एक दिन पहले अब IPL 2026 का मॉक ऑक्शन आयोजित किया जा रहा है. मॉक ऑक्शन से अमूमन अंदाजा लग जाता है कि टीमों की प्लानिंग कैसी रहेगी और वो किन-किन प्लेयर्स को निशाना बना सकते हैं. IPL 2026 का ये मॉक ऑक्शन आज लाइव आने वाला है और फैंस इसका आनंद ले सकते हैं.
IPL में प्लेयर्स की नीलामी पहले अमूमन अलग-अलग मॉक ऑक्शन का आयोजन होता है. यहां पर अलग-अलग क्रिकेट एक्सपर्ट एक-एक टीम चुनते हैं और खिलाड़ियों पर ऐसे बोली लगाते हैं कि जैसे उस टीम को सही मायने में जरूरत है. हाल ही में आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर IPL 2026 का मॉक ऑक्शन आयोजन किया था, इसमें कैमरून ग्रीन समेत कई बड़े प्लेयर्स पर बोली लगी थी. मॉक ऑक्शन का नीलामी पर कोई असर नहीं पड़ता है लेकिन दर्शकों को अंदाजा लग जाता है कि कौन से खिलाड़ी फैंस की नजरों में होंगे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन में ये 5 गेंदबाज होंगे ‘मालामाल’! CSK-KKR समेत बड़ी टीमें लगा सकती हैं करोड़ों की बोली
IPL 2026 मॉक ऑक्शन का आयोजन 15 दिसंबर 2025 यानी आज होने वाला है. फैंस इसका आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर दोपहर 2 बजे से ले सकते हैं. ऑनलाइन इसे फ्री में जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है. IPL के इस मॉक ऑक्शन में हर एक टीम का नेतृत्व बड़े-बड़े खिलाड़ी करेंगे. ऐसे में एक तगड़े नीलामी एक्शन की उम्मीद की जा सकती है.
IPL 2026 के मॉक ऑक्शन में दर्शकों का मजा दोगुना होना पक्का है. यहां अलग-अलग प्लेयर्स पर बोली लगेगी और दर्शक यहां से एक अंदाजा लगा सकते हैं कि ऑक्शन में किस प्लेयर पर कितने करोड़ खर्च हो सकते हैं. इसके अलावा किस टीम का लक्ष्य किस तरह के प्लेयर को लेना होगा, ये भी साफ हो जाएगा. आर अश्विन का मॉक ऑक्शन सफल रहा था. देखना होगा कि स्टार स्पोर्ट्स का मॉक ऑक्शन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन में भारतीय स्टार की ‘Wild Card’ एंट्री, एक दिन पहले लिस्ट में अचानक जुड़ गया नाम

🚨 IPL MOCK AUCTION 🚨
– Star Sports will conduct an IPL Mock Auction today at 2 pm IST with some of the biggest Cricket Stars representing each IPL team. pic.twitter.com/A8g7huOaIo
IPL 2026 के मॉक ऑक्शन में दर्शकों का मजा दोगुना होना पक्का है. यहां अलग-अलग प्लेयर्स पर बोली लगेगी और दर्शक यहां से एक अंदाजा लगा सकते हैं कि ऑक्शन में किस प्लेयर पर कितने करोड़ खर्च हो सकते हैं. इसके अलावा किस टीम का लक्ष्य किस तरह के प्लेयर को लेना होगा, ये भी साफ हो जाएगा. आर अश्विन का मॉक ऑक्शन सफल रहा था. देखना होगा कि स्टार स्पोर्ट्स का मॉक ऑक्शन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन में भारतीय स्टार की ‘Wild Card’ एंट्री, एक दिन पहले लिस्ट में अचानक जुड़ गया नाम
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in