Feedback
तुला – आय से अधिक खर्च की स्थिति बजट को गड़बड़ कर सकती है. अपनों के लिए मूल्यवान भेंट की खरीदी कर सकते हैं. रिश्तों को संवारेंगे. लेनदेन में सजगता रखेंगे. न्यायिक मामलों में सहजता से आगे बढ़ें. कामकाज सामान्य रहेगा. दूर देश की यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि रहेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. निवेश संबंधी एवं खर्चीली गतिविधियों पर ध्यान बढ़ेगा. विदेशी मामलों में रुचि लेंगे. संबंधियों से बनाकर चलें.
नौकरी व्यवसाय- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. व्यावसायिक पक्ष सामान्य रहेगा. आर्थिक् मामले प्रभावित रह सकते हैं. नीति नियम का पालन करें. व्यवस्था और अनुशासन रखें. भूलचूक से बचें.
धन संपत्ति- वित्तीय प्रबंधन पर फोकस बनाए रखें. क्षमता से अधिक निवेश से बचे. बजटीय उलझन बढ़ सकती है. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. अपरिचितों से दूर रहें. कार्यविस्तार के मामले गति लेंगे.
प्रेम मैत्री- सहज संवाद में स्पष्टता बनाए रहें. विपक्षियों से सतर्क रहें. मितभाषी रहें. धूर्त से सावधानी बरतें. चर्चा संवाद में सहज रहें. सबसे तालमेल बनाकर रखेंगे. रिश्तों में मेलजोल में बढ़ाएंगे. निजी बातों पर फोकस रखें. आवश्यक निर्णय लेने में उतावली न दिखाएं. जिद का त्याग करें.
स्वास्थ्य मनोबल- धैर्य बढ़ाए रखें. अनुशासन पर जोर होगा. व्यवस्थित दिनचर्या पर जोर रखेंगे. वचनबद्धता से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 1, 5 और 6
आज का उपाय : प्रथमपूज्य भगवान विनायक श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. दिखावे से बचें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू