Feedback
तुला – प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में पहल पराक्रम बनाए रखेंगे. अधिकारियों का समर्थन बना रहेगा. प्रबंधन एवं व्यवस्था पर जोर देंगे. रचनात्मकता बनी रहेगी. बड़ों से भेंट होगी. जनकल्याण मामले गति लेंगे. मनोरंजक यात्रा हो सकती है. रुटीन बेहतर रखेंगे. नपातुला जोखिम उठाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा. बड़प्पन से काम लेंगे. व्यवस्था का लाभ उठाएंगे. वित्तीय वार्ताएं सफल होंगी. वरिष्ठों का सानिध्य बनाए रखेंगे. सबका साथ समर्थन प्राप्त होगा.
नौकरी व्यवसाय- वाणिज्यिक मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. कारोबार में बेहतर बनेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे होंगे. व्यवसाय में सक्रियता दिखाएंगे. पद प्रतिष्ठा और प्रभाव में बढ़ेंगे.
धन संपत्ति- लेनदेन के मामले सकारात्मक रहेंगे. वादविवाद हल होंगे. लाभ की स्थिति बनी रहेगी. अवसरों को भुनाएंगे. कार्यविस्तार के प्रयास बढ़ाएंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. इच्छित परिणाम पाएंगे.
प्रेम मैत्री- परिजनों से संबंध मधुर बने रहेंगे. अपनों के प्रति आदर स्नेह बढ़ा रहेगा. मेहमानों का आगमन संभव होगा. मित्रगणों से तालमेल बनाए रखेंगे. संबंधों में विश्वास बढ़ाएंगे. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. प्रियजनों से भेंट के अवसर बनेंगे. सुखद संबंधों से प्रसन्नता बढ़ेगी. मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल– वाणी व्यवहार में संतुलन रखेंगे. स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी. खानपान संवारेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. व्यक्तित्व संवरेगा. शुभ सूचना मिलेगी.
शुभ रंग : स्फटिक के समान
शुभ अंक : 5 6 और 8
आज का उपाय : महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना व दर्शन करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं एवं तेल तिलहन का दान बढ़ाएं. सहकारिता बढ़ाएं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू