Feedback
कर्क – भाईचारा बढ़ाने में विश्वास बना रहेगा. सहोदरों की खुशियों में शामिल होंगे. परस्पर विश्वास बढे़गा. व्यावसायिक अड़चनों का हल निकालेंगे. पराक्रम प्रदर्शन के प्रयास बनाए रहेंगे. चर्चा संवाद में सक्रियता रखेंगे. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे. कारोबारी यात्रा हो सकती है. आलस्य का त्याग करें. व्यर्थ सूचनाओं से बचें. योग्यता का लाभ मिलेगा. वाणिज्यिक मामलों में स्थिति संवरेगी. कार्यगति तेज होगी. सहकार बढ़ेगा. संकोच दूर होगा.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवरों से संपर्क बढ़ाएंगे. अधिकारियों से संवाद संवरेगा. कार्यविस्तार पर जोर रहेगा. विविध प्रयास बेहतर रहेंगे. कामकाजी वादा पूरा करेंगे. भेंटवार्ताएं सफल रहेंगी. कला प्रदर्शन बेहतर होगा.
धन संपत्ति- वित्तीय परिणाम पक्ष में बनेंगे. हितलाभ संवारेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखाएंगे. विविध प्रयास बनाए रखेंगे. आर्थिक लक्ष्यों को साधेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी.
प्रेम मैत्री- घरेलु मामले सामान्य रहेंगे. भेंटवार्ता लंबित रखने से बचेंगे. बंधुत्व पर फोकस रखेंगे. संबंधियों के साथ सुखकर समय बिताएंगे. अतिथि का आदर सत्कार करेंगे. भावनात्मकता बल पाएगी. रिश्तों में सहजता संतुलन रखेंगे. उत्सव में शामिल होंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सहयोग समर्थन बढ़ेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. संपर्क संचार बेहतर होगा. मनोबल ऊंचा रहेगा.
शुभ अंक : 1, 2 और 6
शुभ रंग : पर्ल व्हाइट
आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. मीठा बांटें. पहल बनाए रखें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू