'आपका तानसेन बेसुरा है', यूजर ने किया ट्रोल, तो कपिल शर्मा ने दिया ये जवाब – AajTak

Feedback
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. इसके अलावा अक्सर विवादों में भी उनका नाम आ ही जाता है. अब एक बार फिर कॉमेडियन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स के निशाने पर आ गए. ये मामला भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार और एक्टर शाहरुख खान से जुड़ा हुआ है.
गौरतलब है कि कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 की रिलीज के बाद से अपने रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में टेलीकास्ट हुए शो में  विश्व कप विनर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और कोच अमोल मजूमदार नजर आए थे.
कपिल शर्मा ने क्या कहा?
शो के दौरान कपिल शर्मा ने कोच अमोल मजूमदार की तारीफ करते हुए उनकी तुलना फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के शाहरुख खान से कर दी. इस फिल्म में शाहरुख खान ने कोच कबीर खान का किरदार प्ले किया था, जो महिला हॉकी टीम को विश्व विजेता बनाता है.
Dear sir when did I say Kabir khan? I said Shahrukh khan, and it was in a humorous way, which you will never understand bcoz apka taansane to besura hai hahaha, anyways happy new year. Stay happy n spread happiness. https://t.co/EupBMmgPTy
एपिसोड में कपिल शर्मा,  अमोल से पूछते हैं, ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाहर आपको लोग सोशल मीडिया पर ‘चक दे इंडिया’ के शाहरुख खान बोल रहे हैं? आप भी बहुत हैंडसम हैं. क्या आपको शाहरुख जैसा महसूस होता है?’ इस पर कोच अमोल मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, ‘नहीं, ‘चक दे इंडिया’ जैसा नहीं लग रहा.’
यूजर ने किया हमला
एक यूजर ने कपिल के बयान पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया, ‘कपिल शर्मा को पता होना चाहिए कि असली हीरो मीर रंजन नेगी थे, न कि फिल्मी हीरो कबीर खान. काश अमोल मजूमदार ने इस मसखरे की सच्चाई जान ली होती.’
यूजर के इस बयान पर कपिल शर्मा ने जवाब दिया, ‘महोदय मैंने कबीर खान कब कहा? मैंने शाहरुख खान कहा था और वो भी मजाकिया अंदाज में जो आप कभी नहीं समझेंगे क्योंकि आपका तानसेन तो बेसुरा है. खैर नए साल की शुभकामनाएं. खुश रहें और खुशियां फैलाएं.’
I know Gupta ji, I was just sitting in the toilet that time. Kuch alag se time nahi nikala maine inko reply karne ke liye. Hahaha, Happy new year to you too sir ❤️🙏 https://t.co/lzNop5KVJY
कपिल को मिला समर्थन
वहीं इस ट्वीट के बाद कपिल शर्मा को कई लोगों का सपोर्ट मिला. एक यूजर ने लिखा, ‘कपिल भाई, आप खुशियां फैलाते हैं, ऐसे जोकरों को नजरअंदाज़ करें. इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा, बस आप फालतू की बहस में फंस जाएंगे.’  इस पर कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं जानता हूं, मैं उस समय टॉयलेट में बैठा था. कुछ अलग से समय नहीं निकला मैंने इनको उत्तर देने के लिए. हाहाहा, आपको भी नया साल मुबारक हो सर.’
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News