Viral Police Reel: वर्दी में रील बनाने का एक और मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली. आरक्षक ने नाराजगी भरे कमेंट्स पर बेबाक जवाब देकर बहस को और बढ़ा दिया.
Trending Photos
Viral Police Reel: वर्दी में रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक जवान को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद अब दूसरे आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में आरक्षक वर्दी पहनकर रील बनाता नजर आ रहा है, जिसपर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं. खास बात यह रही कि इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. खास बात यह रही कि आलोचनात्मक कमेंट्स के बीच आरक्षक ने खुद बेबाक जवाब देते हुए अपनी सफाई भी पेश की, जिससे बहस और तेज हो गई.
अभी कुछ दिन पहले ही मस्तूरी में पदस्थ एक आरक्षक को अपनी पत्नी के साथ वर्दी में रील बनाना इतना भारी पड़ा कि एसएसपी ने उन्हें सीधे लाइन अटैच कर दिया, लेकिन इस कड़ी कार्रवाई का असर जवानों पर होता नहीं दिख रहा है. अब शहर में एक और आरक्षक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी धमक के साथ वर्दी में अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम रील बनाते नजर आ रहा है. हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर कार्रवाई को लेकर जब एक यूजर ने तंज कसा, तो आरक्षक ने बेखौफ होकर जवाब दिया कि वह कार्रवाई का इंतजार कर रहा है.

आरक्षक के जवाब से हुआ बवाल
बिलासपुर में वर्दी पहनकर वीडियो बनाने का यह नया विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है. वायरल हो रहे वीडियो में आरक्षक अपनी पत्नी के साथ फिल्मी गानों पर परफॉर्म कर रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जहां एक ओर अनुशासन को सर्वोपरि मानने वाले लोग इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आरक्षक की इंस्टाग्राम आईडी पर ऐसे वीडियो की भरमार है. इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब अब आपकी बारी जैसे कमेंट पर जवान ने ‘आई एम वेटिंग ब्रो’ लिखकर सीधे चुनौती दे डाली. लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद अब पुलिस महकमा सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है. एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कर दिया है कि पुलिस की वर्दी एक जिम्मेदारी है और इसके साथ किसी भी तरह का गैर-अनुशासित आचरण या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल इस नए मामले में जांच के बाद कड़ी विभागीय कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें : बिलासपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्या कांड: हाईकोर्ट का सख्त फैसला, दोषी की अपील खारिज, सजा बरकरार
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.