आरोपी नहीं मिला तो परिवार पर पुलिस ने बरसाई लाठीयां; मोहम्मद महबूब गंभीर रूप से घायल – Zee News

Bihar News: बिहार में पुलिस एक ई-रिक्शा (टोटो) की लूट करने वाले कथित आरोपी को खोजने गई. इस दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा (टोटो) का लूट करने वाले कथित आरोपी के परिवार वालों के साथ मारपीट की. इस मारपीट में आरोपी का भाई मोहम्मद महबूब गंभीर रूप से चोटिल हो गए. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 
Trending Photos
Bihar News: बिहार के मुंगेर में पुलिस ने ई-रिक्शा (टोटो) की लूट करने वाले कथित आरोपी  साने राजा के परिवार वालों के साथ मारपीट की. पुलिस ई-रिक्शा (टोटो) का लूट करने वाले कथित आरोपी को खोजने गई थी. खबर है कि रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी वारिश टोला निवासी मोहम्मद महबूब और सोनू कुमार ने मुफस्सिल थाने की पुलिस पर घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस की पिटाई से मोहम्मद महबूब के शरीर पर कई जगहों पर सूजन बनी हुई है. 
इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी और डीआइजी से मिलकर घटना को लेकर जांच करने को लेकर लिखित आवेदन देंगे. वहीं, घटना को लेकर जानकारी देते हुए पीड़ित टोटो चालक ने बताया कि वह 5 भाई है. जिसमे तीसरे नंबर के भाई साने राजा पर मुफस्सिल थाना में टोटो चोरी करने का केस दर्ज है. इसी मामले को लेकर पुलिस शनिवार (28 मार्च) की देर शाम घर पर आए और अचानक लगभग 10 की संख्या में जवान सहित अधिकारी घर में प्रवेश कर गए और आरोपी को खोजने लगे. 

इसके बाद जब आरोपी नहीं मिला तभी पुलिस आरोपी के भाई मोहम्मद महबूब और सोनू कुमार को कमरे से बाहर लेकर आए और दोनों के साथ मारपीट करने लगे. इसमें पुलिस पर आरोप लगाया गया कि जिस वक्त आरोपी को खोजने के लिए पुलिस आई थी, उस वक्त सभी लोग अपने-अपने कमरे में परिवार के साथ सोए हुए थे. इसी बीच अचानक पुलिस दरवाजे को लात से धक्का मार कर खोल दिया और अचानक कमरे में प्रवेश कर गए. पुलिस के द्वारा मारपीट के क्रम में आरोपी का भाई मोहम्मद महबूब गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं और उसके शरीर पर कई जगहों पर सूजन बनी हुई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़ित के द्वारा बताया गया कि हम लोग पांच भाई हैं और सभी अपना अलग-अलग रहते हैं. लेकिन कमरा सभी का एक दूसरे से सटा हुआ है, जिस कारण पुलिस को इस बात की संदेह हुआ कि आरोपी को भगाने में हम लोगों का हाथ है, जबकि वह पहले से ही फरार चल रहा है.
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News