इंडिया गठबंधन की जीत पर तेलोडीह मुखिया ने निकाली रैली – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| गिरिडीह
सदर प्रखंड के तेलोडीह में झारखंड प्रदेश में इंडिया गठबंधन की ​जीत की खुशी में तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम के आवास पर रविवार को बैठक करके एक-दूसरे को ​िम​​ठाई खिलाकर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, मधुपुर विधायक हफीजुल हंसन अंसारी, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, राजमहल विधायक एमटी रजा और इंडिया गठबंधन के 56 प्रत्याशी की जीत पर बधाई दी। झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत पर मुखिया शब्बीर आलम के नेतृत्व में तेलोडीह से रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने जमकर पटाखे छोड़ते हुए दिशोम गुरु शिबु सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, सुदिव्य कुमार सोनू जिंदाबाद की नारे जमकर लगाए गए। विजय जुलूस रैली तेलोडीह से पचंबा हाईस्कूल आकर समाप्त हो गयी। रैली में मुखिया शब्बीर आलम ने कहा िक यह जीत भारतीय संविधान, एकता अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और गंगा जमुना की तहजीब पर विश्वास रखने वालों की जीत है, झारखंड राज्य वैसी ताकतों की हार हुई है, जो लोगों को बाट कर और नफरत फैला कर राज करना चाहते हैं। झारखंड की जनता जागरूक हो गई हैं, झारखंड की जनता ने राज्य में शिक्षा, रोजगार, विकास और भाईचारे को बनाए रखने वाली पार्टी को जनादेश देने का काम किया है। कार्यक्रम में झामुमो के पंचायत अध्यक्ष गुलजार अंसारी, सचिव क्यूम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य शमशाद अंसारी, उप-मुखिया अब्दुल कुद्दुस अंसारी, वार्ड सदस्य एजाज अंसारी, सलामत अंसारी, इलियास अंसारी, जावेद अंसारी आदि थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News