इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | चतरा
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में सोमवार को चतरा में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विजय जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति संयुक्त रूप से कर रहे थे।
विजय जुलूस में झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस व राजद के कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए। झामुमो जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल को पसंद करते हुए भरपूर समर्थन देकर झारखंड में फिर से पांच साल के लिए स्थाई सरकार चुनने का काम किया है। यह सरकार फिर से जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ झारखंड के विकास के लिए कार्य करेगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा के लाख षड्यंत्र के बाद भी झारखंड की जनता ने एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत देकर एक बार फिर सरकार बनाने का काम किया है। विजय जुलूस में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार, कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, सुभाष दास, बाल गोविंद राम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोती पासवान, छात्र कांग्रेस जिला पूर्व उपाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, छात्र नेता सौरव कुमार सौरव (मुन्ना यादव) आभा ओझा, रामदीन यादव, अरुण यादव, नसरू अंसारी, कार्यालय प्रभारी अजीमुद्दीन ख्वाजा, पवन पासवान, झामुमो नेता बिट्टू सोनी, राहुल यादव, रूपेश यादव सहित कांग्रेस और झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News