इंडिया गेट–कर्तव्य पथ पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, इस माह काटे गए 2,253 चालान – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना लागू की है। इस माह अवैध पार्किंग औ …और पढ़ें
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 2,253 चालान किए गए। 
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थल इंडिया गेट और कर्तव्य पथ क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ कम करने की विशेष योजना लागू की है। गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों, छात्रों और परिवारों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इसे सुचारु बनाए रखने, अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
नई दिल्ली ट्रैफिक के उपायुक्त शोभित डी सक्सेना के मुताबिक, इस माह के दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 2,253 चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक 1,720 चालान अवैध पार्किंग के लिए काटे गए। इसके अलावा 293 इलेक्ट्रानिक चालान कैमरों के माध्यम से भेजे गए, जबकि 180 वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने या यातायात बाधित करने पर उठा लिया गया। वहीं, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 60 चालान किए गए।
निगरानी को और सख्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रेड लाइट उल्लंघन पहचान कैमरे लगाने शुरू किए हैं। ये कैमरे मथुरा रोड-भैरों मार्ग, रिंग रोड-भैरों रोड और जनपथ-टॉलस्टाय मार्ग जैसे प्रमुख चौराहों पर लगाए जा रहे हैं, जो लाल बत्ती कूदने वालों का स्वतः चालान करेंगे। इसके साथ ही कैमरों से उल्लंघन दर्ज करने की प्रणाली के तहत पुलिसकर्मी मोबाइल के जरिए मौके पर ही चालान जारी कर रहे हैं। इससे नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है।
पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने क्षेत्र में कई निर्धारित स्थान चिन्हित किए हैं। इनमें मान सिंह रोड (नेशनल म्यूजियम के पास), जनपथ (वाटर चैनल के दोनों ओर) और रफी मार्ग (केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के पास) शामिल हैं। इन स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं, जबकि बसों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क किनारे या फुटपाथ पर वाहन खड़ा न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन और जन सहयोग से ही इस क्षेत्र में ट्रैफिक को सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ई-रिक्शा का कहर, सड़क हादसों में आई तेजी; लापरवाही से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News