इंसाफ नहीं, गुंडागर्दी! खंभे से बांधकर प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप – AajTak

Feedback
पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. करीब 25 सेकंड के इस वीडियो में एक वॉर्ड सदस्य द्वारा एक प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है. घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत के वार्ड संख्या 9 की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, महिला शादीशुदा है और वह दूसरे गांव के एक युवक से प्रेम संबंध में थी. बीती रात दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया.
यह भी पढ़ें: पूर्णिया गैंगरेप: एक्शन मोड में आईजी, इरफान समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज
आरोप है कि वॉर्ड सदस्य ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें खंभे से बांधकर सार्वजनिक रूप से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई. घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और चर्चा का माहौल बन गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच गुस्सा और सवाल दोनों उठने लगे हैं. घटना ने स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
देखें वीडियो…
इलाके में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय स्तर पर लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
जनप्रतिनिधि पर उठे गंभीर सवाल
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि किसी जनप्रतिनिधि को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार कैसे मिल सकता है. सार्वजनिक रूप से इस तरह की हिंसा ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और इलाके की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में गंभीर माहौल बना हुआ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News